मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : थाना साइबर क्राइम पुलिस ने तीन मामलों में ठगी का शिकार बने पीड़ितों को 7.90 लाख रुपये वापस कराए हैं।

थाना साइबर क्राइम पुलिस ने तीन मामलों में ठगी का शिकार बने पीड़ितों को 7.90 लाख रुपये वापस कराए हैं।साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 14 सितंबर 2024 को गांधीपार्क क्षेत्र के द…

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : थाना साइबर क्राइम पुलिस ने तीन मामलों में ठगी का शिकार बने पीड़ितों को 7.90 लाख रुपये वापस कराए हैं।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ : थाना साइबर क्राइम पुलिस ने तीन मामलों में ठगी का शिकार बने पीड़ितों को 7.90 लाख रुपये वापस कराए हैं। | फ़ोटो: TVL News

थाना साइबर क्राइम पुलिस ने तीन मामलों में ठगी का शिकार बने पीड़ितों को 7.90 लाख रुपये वापस कराए हैं।


साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 14 सितंबर 2024 को गांधीपार्क क्षेत्र के दुबे का पड़ाव निवासी महिला से 75.30 लाख रुपये की ठगी हुई थी।


ठगों ने वीडियो कॉल कर खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और मनी लांड्रिंग में लिप्त होने की शिकायत की जांच की बात कहते हुए डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर ठगी कर ली।


इसकी शिकायत साइबर पुलिस से की गई थी।


शुक्रवार को इनके पांच लाख रुपये वापस कराए गए हैं। दो दिन पहले इन्हीं पीड़ित के 5.31 लाख रुपये वापस कराए गए थे।


60 लाख रुपये से अधिक की रकम अभी भी फंसी हुई है।


इसके अलावा सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली महिला से दो जून 2024 को ऑनलाइन पार्ट टाइम नौकरी के नाम 2.57 लाख रुपये की ठगी की घटना हुई थी।


इनके खाते में 40 हजार रुपये वापस कराए गए हैं। एक अक्तूबर 2024 को निरंजनपुरी निवासी महिला से पार्सल में मादक पदार्थ होने की बात बताकर आधार कार्ड व खाते की जानकारी ले ली


और 16.45 लाख रुपये की ठगी कर ली थी। इनके 2.50 लाख रुपये वापस कराए हैं।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।