मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

योगी सरकार ने अलगाव पैदा करने के अलावा कोई काम नहीं किया: सोन‍िया गांधी का हमला, बेरोजगारी- महंगाई समेत कई मुद्दों पर BJP सरकार को घेरा

लखनऊ: Uttar Pradesh Elections 2022: उत्तर प्रदेश में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने UP की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,'''ये चुनाव आपके लिए महत्वपूर्ण हैं…

योगी सरकार ने अलगाव पैदा करने के अलावा कोई काम नहीं किया: सोन‍िया गांधी का हमला, बेरोजगारी- महंगाई समेत कई मुद्दों पर BJP सरकार को घेरा
योगी सरकार ने अलगाव पैदा करने के अलावा कोई काम नहीं किया: सोन‍िया गांधी का हमला, बेरोजगारी- महंगाई समेत कई मुद्दों पर BJP सरकार को घेरा | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  Uttar Pradesh Elections 2022: उत्तर प्रदेश में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने UP की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,'''ये चुनाव आपके लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि 5 साल तक आपने ऐसी सरकार देखी जिसने आपस में मतभेद पैदा करने के अलावा कुछ नहीं किया। अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा,''आपने 5 साल ऐसी सरकार देखी जिसने अलगाव पैदा करने के अलावा कोई काम नहीं किया। 12 लाख से ज़्यादा सरकारी नौकरी पद खाली हैं लेकिन सरकार उन पदों को नहीं भर रही है। 



निजीकरण का जिक्र करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि ,''लोगों की मेहनत से बनाई गई कंपनियों को कौड़ियों के दाम बेचा जा रहा है, जिससे बेरोजगारी बढ़ रही है|  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा,''पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सिलेंडर के दाम इतने बढ़ गए हैं की घर चलाना मुश्किल हो गया है| सोनिया गांधी ने कहा,'''हमने महिलाओं के लिए शक्ति विधान, युवाओं के लिए भर्ती विधान और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए उन्नति विधान तैयार किया है। प्रियंका गांधी ने 40% टिकट महिलाओं को दी हैं। 




 कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा,'उत्तर प्रदेश के हक की लड़ाई लड़ते हुए हमारे 18,000 कार्यकर्ता जेल भेजे गए| सोनिया गांधी ने कहा कि,''युवा पढ़ाई करें और नौकरी की तैयारी करें लेकिन बीजेपी सरकार ने नौजवानों को घर बैठने पर मजबूर कर द‍िया। 12 लाख सरकारी नौकरियां खाली हैं लेकिन आपको नौकरी नहीं दी गई है। 



पेट्रोल- डीज़ल, रसोई गैस और सरसों तेल के दाम इतने बढ़ गए हैं कि आम लोगों को घर चलाना मुश्किल हो गया

पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस, सरसों तेल के दाम इतने बढ़ गए हैं कि आम लोगों को घर चलाना मुश्किल हो गया है| मेरी बहनें पाई-पाई जोड़कर अपना घर परिवार चलाती हैं, लेकिन महंगाई ने उनका जीवन दूभर कर दिया है।  आपने हाल ही में कोरोना का कठिन समय देखा है एक तरफ आपको ऑक्सीजन, दवाइयां और अस्पताल में बेड नहीं मिला, अपने प्रियजनों को खोया है। 



मोदी- योगी ने गैर जिम्मेदार सरकार का दिया परिचय

एक तरफ आपको ऑक्सीजन, दवाइयां और अस्पताल में बेड नहीं मिला, अपने प्रियजनों को खोया है।  दूसरी तरफ लॉकडाउन में आपके काम धंधे बंद हो गए, मीलों पैदल चलने की पीड़ा झेली, लेकिन मोदी योगी सरकार ने एक गैर जिम्मेदार सरकार का परिचय दिया है | लॉकडाउन में सरकार ने आपको कोई राहत नहीं दी। आपने देखा होगा कि सरकार ने आपका बोझ हल्का करने की बजाय आपकी मेहनत से बनाई गई सरकारी कंपनियों को कौड़ियों  के दाम अपने चहेतों को बेच दिया। लिहाजा बेरोजगारी काफी बढ़ गई |



किसानों पर कर्ज और बुंदेलखंड में आवारा पशुओं की समस्या पर सोनिया गांधी ने कहा, "मेरे किसान भाई-बहन इतनी मेहनत से देश के लिए अन्न उगाते हैं। इन पांच सालों में आपको ना तो फसलों का दाम मिला, ना खाद मिली और ना ही सिंचाई की सुविधा है| आपके ऊपर कर्ज का बोझ है और आपकी फसलें आवारा पशु खराब कर देते हैं|



UP में सरकारी नौकरियों के 12 लाख पद खाली पड़े हैं, लेकिन आपको नौकरियां नहीं दी गई:

ठीक यही हाल नौजवानों का है। नौजवान अपने आने वाले कल के लिए मेहनत से पढ़ाई करते हैं, नौकरी की तैयारी करते हैं लेकिन भाजपा सरकार ने आपको घर बैठा दिया| सरकारी नौकरियों के 12 लाख पद खाली पड़े हैं, लेकिन आपको नौकरियां नहीं दी गई। 





केंद्र और यूपी सरकार को घेरा

कोरोना काल का जिक्र करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि लोगों को ऑक्सीजन, बेड और दवाइयों की किल्लत का सामना करना पड़ा था| उस कालखंड में लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया|  सोनिया ने आगे कहा कि लॉकडाउन के दौरान आपका व्यवसाय बंद था। लॉकडाउन की वजह से लोग परेशान हुए...मीलों चलने का दर्द आपने सहा। मीलों पैदल चलकर अपने घर पहुंचने की पीड़ा झेली...लेकिन मोदी-योगी सरकार ने गैर-जिम्मेदाराना काम किया और आपके दर्द के बावजूद उनसे मुंह फेर लिया और आंखें बंद कर लीं। सरकार ने आपको कोई राहत नहीं दी|



"रायबरेली के साथ सौतेला व्यवहार किया गया''

आने वाली 23 तारीख को रायबरेली की पांचों विधानसभाओं में वोट डाले जाएंगे। यह चुनाव आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि आपने 5 साल ऐसी सरकार देखी, जिसने आपके बीच अलगाव पैदा करने के अलावा कुछ काम नहीं किया | सोनिया गांधी ने कहा कि,''"रायबरेली के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है| हम आपके क्षेत्र के लिए कई विकास योजनाएं लेकर आए थे, लेकिन मोदी योगी सरकार ने उन सभी पर रोक लगा दी। रायबरेली के साथ सौतेला व्यवहार किया गया 



कांग्रेस अध्यक्षा ने कहा कि,''आपने कांग्रेस की राजनीति देखी है। कांग्रेस की राजनीति सेवा की और आपको अधिकार देने की है।  हमने मनरेगा जैसे कानून बनाकर आपको रोजगार का अधिकार दिया, जिससे आप अपना जीवन बेहतर बना सकें|



रायबरेली की जनता से की खास अपील

उन्होंने रायबरेली से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी के लिए अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस एक ऐसा विधायक रायबरेली की जनता को देना चाहती हैं जो उन्हें भाजपा सरकार की लापरवाहियों से राहत दिला सके. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह अपील है कि वह बढ़-चढ़कर कांग्रेस के उम्मीदवारों को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं|




चौथे चरण में 23 फरवरी को होगा मतदान

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव 2022 के तीन चरण पूरे हो चुके हैं. अयोध्या समेत अवध की कुछ विधानसभा सीट वीआईपी हैं| इन जगहों से बड़े चेहरे चुनाव लड़ रहे हैं| चौथे चरण में 9 जिलों की 59 सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होना है| राज्‍य में वोटिंग की गिनती 10 मार्च को होगी|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।