मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

सपा ने चुनाव आयोग से मतगणना की वेब-कास्टिंग कराने तथा वेब-कास्टिंग का 'लिंक' राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने की मांग की

लखनऊ: यूपी चुनाव नतीजों से पहले समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली को पत्र लिखकर मतगणना की वेब कांस्टिग कराये जाने तथा वेब कांस्टिग क…

सपा ने चुनाव आयोग से मतगणना की वेब-कास्टिंग कराने तथा वेब-कास्टिंग का 'लिंक' राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने की मांग की
सपा ने चुनाव आयोग से मतगणना की वेब-कास्टिंग कराने तथा वेब-कास्टिंग का 'लिंक' राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने की मांग की | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  यूपी चुनाव नतीजों से पहले समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली को पत्र लिखकर मतगणना की वेब कांस्टिग कराये जाने तथा वेब कांस्टिग का ‘लिंक‘ राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराये जाने की मांग की है।



उत्तर प्रदेश विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में प्रदेश के समस्त जनपद की हर विधान सभा में मतदान के दिन 50 प्रतिशत से अधिक मतदेय स्थलों पर वेबकांस्टिग कराई गई है। वेबकांस्टिग का लिंक भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा जिला निर्वाचन अधिकारी को दिया गया था, आयोग के अधिकारीगण मतदान को ‘‘लाईव‘‘ देख रहे थे। 10 मार्च 2022 को मतगणना होगी। प्रदेश के समस्त जनपद की हर विधान सभा में मतगणना की वेबकांस्टिग कराई जाय तथा उसका ‘‘लिंक‘‘ राजनैतिक दल मतगणना को ‘‘लाईव‘‘ देख सके, जिससे  पारदर्शी, स्वतंत्र, निष्पक्ष मतगणना सम्पन्न हो सके।



 समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि 10 मार्च 2022 को प्रदेश के समस्त जनपद की हर विधान सभा की होने वाली मतगणना की वेबकांस्टिग कराई जाय तथा भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी सहित राजनैतिक दलों को उसका ‘‘लिंक‘‘ उपलब्ध कराया जाय जिससे कि राजनैतिक दल मतगणना को ‘‘लाईव‘‘ देख सके और मतगणना पारदर्शी, स्वतंत्र, निष्पक्ष सम्पन्न हो सके।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।