मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कई मतदान केन्द्रों पर भाजपा के पक्ष में वोट डालते देखे गए पीठासीन अधिकारी, कई मतदान केन्द्रों पर खुलेआम फर्जी वोट डालते देखे गए भाजपाई : समाजवादी पार्टी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि चुनाव आयोग को लगातार भाजपा सरकार द्वारा मतदान के दिन धांधली किए जाने की आशंका के बारे में लिखित शिकायतें की गई थी। आज पश्चिमी उत्त…

कई मतदान केन्द्रों पर भाजपा के पक्ष में वोट डालते देखे गए पीठासीन अधिकारी, कई मतदान केन्द्रों पर खुलेआम फर्जी वोट डालते देखे गए भाजपाई : समाजवादी पार्टी
कई मतदान केन्द्रों पर भाजपा के पक्ष में वोट डालते देखे गए पीठासीन अधिकारी, कई मतदान केन्द्रों पर खुलेआम फर्जी वोट डालते देखे गए भाजपाई : समाजवादी पार्टी | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि चुनाव आयोग को लगातार भाजपा सरकार द्वारा मतदान के दिन धांधली किए जाने की आशंका के बारे में लिखित शिकायतें की गई थी। आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मतदान के दिन भाजपा ने चुनावों की निष्पक्षता एवं स्वतंत्रता पर कलंक का टीका लगाकर साबित कर दिया कि वह लोकतंत्र और संविधान दोनों की विरोधी है।



प्राप्त सूचनाओं के अनुसार पश्चिमी क्षेत्र में कई स्थानों पर ईवीएम घंटो बाधित रहीं। मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया। कई स्थानों पर पुलिस कर्मियों ने मतदाताओं को मतदान से रोका तो कई पीठासीन अधिकारी स्वयं भाजपा के पक्ष में वोट डालते देखे गए। 



कई मतदान केन्द्रों पर दबंग खुलेआम फर्जी वोट डालते देखे गए हैं। मुस्लिम मतदाताओं और दलितों को विशेष रूप से मतदान से रोका गया। आगरा में भाजपाई खुलेआम दो-दो वोट डालते रहे। केन्द्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर में और डॉ0 संजीव बालियान मुजफ्फरनगर में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते रहे। 



आगरा, अलीगढ़, शामली, बागपत, बुलन्दशहर, मेरठ, गाजियाबाद, मथुरा, हापुड़ (सुरक्षित), गौतमबुद्धनगर जनपदों से मतदान सम्बंधी तमाम शिकायतें मिली हैं। इन जनपदों में कई मतदान स्थलों पर प्रशासन और भाजपा नेताओं ने अपनी करनी से खुलेआम स्वतंत्र एवं निश्पक्ष मतदान को मजाक बना दिया।



चुनाव आयोग तक तमाम शिकायतों पहुंची है पर त्वरित कार्रवाई होने की कोई सूचना नहीं मिली है। चुनाव आयोग को यथोचित कार्यवाही करनी चाहिए ताकि लोकतंत्र को क्षति न हो और निष्पक्ष चुनाव पर अविश्वास न हो।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।