बलिया/कुशीनगर/अंबेडकर नगर: बलिया में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,'अब तक चार चरणों का चुनाव हुआ है और कल 5 वें चरण का चुनाव समाप्त होगा। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 5वें चरण के चुनाव के बाद बीजेपी पूर्ण बहुमत से आगे रहेगी और जब चुनाव समाप्त होगा तब फिर एक बार बीजेपी 300 पार के लक्ष्य को प्राप्त करेगी|
कुशीनगर में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''10 मार्च के बाद जब डबल इंजन की सरकार बनेगी तब उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को होली और दिवाली में मुफ्त में रसोई गैस देंगे और सभी 60 वर्ष से अधिक महिलाओं को परिवाहन निगम की बस में फ्री में यात्रा की सुविधा दी जाएगी|
इससे पहले अंबेडकर नगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ,''राम मनोहर लोहिया कहते थे कि एक सच्चे समाजवादी को संपत्ति और संतप्ति से दूर रहना चाहिए, लेकिन ये जो कथित समाजवादी है, इनका नारा है सबका साथ पर सैफई खानदान का विकास। उन्होंने अपने शासनकाल में सिर्फ़ अराजकता ही फैलाई है|
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''जो लोग पहले दंगा कराकर राह चलते हुए लोगों और व्यापारियों से फिरौती और लूटपाट कराते थे, उनके राह चलते हुए गुर्गे हमेशा तमंचा रखते थे, आज वे हनुमान की गदा रखकर घूमने लग गए हैं|