मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : यूपी को मिलेंगी 15573 करोड़ रुपये की हाईवे परियोजनाएं

यूपी में 15573 करोड़ रुपये की नई हाईवे परियोजनाएं जमीन पर उतरने जा रही हैं। इससे कानपुर, बाराबंकी, बहराइच, अलीगढ़, आगरा, मथुरा और बरेली समेत कई जिलों की राह आसान होगी।इनमें से चार परियोजनाओं की वित्त…

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : यूपी को मिलेंगी 15573 करोड़ रुपये की हाईवे परियोजनाएं
उत्तर प्रदेश न्यूज़ : यूपी को मिलेंगी 15573 करोड़ रुपये की हाईवे परियोजनाएं | फ़ोटो: TVL News

यूपी में 15573 करोड़ रुपये की नई हाईवे परियोजनाएं जमीन पर उतरने जा रही हैं। इससे कानपुर, बाराबंकी, बहराइच, अलीगढ़, आगरा, मथुरा और बरेली समेत कई जिलों की राह आसान होगी।


इनमें से चार परियोजनाओं की वित्तीय बिड खुल चुकी हैं, जबकि पांच परियोजनाओं के लिए विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई जा रही है।


भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के दिल्ली के सूत्रों के अनुसार, बरेली के 4-6 लेन दक्षिणी बाईपास के लिए डीपीआर तैयार हो रही है।


इसकी लंबाई 30 किमी होगी और अनुमानित लागत 2000 करोड़ रुपये है। इसी तरह से कबरई-कानपुर को फोरलेन करने और बाराबंकी-जरवल (पैकेज-1) मार्ग के लिए भी विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


इनकी लागत क्रमश: 3900 करोड़ और 1550 करोड़ रुपये है। बाराबंकी जरवल मार्ग का यह पैकेज-1 करीब 35.7 किमी लंबा होगा।


बाराबंकी-जरवल मार्ग के पैकेज-2 में घाघरा नदी पर फोरलेन ब्रिज और आरओबी (रेलवे उपरिगामी सेतु) बनेगा।


7.3 किमी लंबी इस परियोजना पर 750 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जरवल से बहराइच के बीच 58.4 किमी सड़क निर्माण के लिए भी डीपीआर तैयार हो रही है।


इसकी लागत 2050 करोड़ रुपये आंकी गई है।

इसके अलावा कानपुर रिंग रोड फेज-2 और मथुरा-हाथरस-बदायूं-बरेली फोरलेन (पैकेज-4) के लिए वित्तीय बिड खुल चुकी हैं।


एनएच-93 के आगरा-अलीगढ़ के 28 किमी लंबे पैकेज-1 और इसी हाईवे के 36.9 किमी लंबे पैकेज-2 के लिए भी वित्तीय बिड की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।


जिन चार परियोजनाओं की बिड खुल चुकी हैं, उनकी कुल लागत 5324 करोड़ रुपये है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।