मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : TMU में फिजिक्स की कॉन्फ्रेंस में जुटेंगे देश के जाने-माने एक्सपर्ट्स

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में देश के जाने-माने फिजिक्स एक्सपर्ट्स जुटेंगे। फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग- एफओई में आयोजितदो दिनी 05वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस में आईआईटी- हैदराबाद, एनपीएल- दिल्ली, एनआ…

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : TMU में फिजिक्स की कॉन्फ्रेंस में जुटेंगे देश के जाने-माने एक्सपर्ट्स
उत्तर प्रदेश न्यूज़ : TMU में फिजिक्स की कॉन्फ्रेंस में जुटेंगे देश के जाने-माने एक्सपर्ट्स | फ़ोटो: TVL News


तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में देश के जाने-माने फिजिक्स एक्सपर्ट्स जुटेंगे। फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग- एफओई में आयोजित


दो दिनी 05वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस में आईआईटी- हैदराबाद, एनपीएल- दिल्ली, एनआईटी समेत ये विशेषज्ञ न केवल अपने शोधपत्र पढ़ेंगे, बल्कि अपने अनुभव भी साझा करेंगे।


14 फरवरी से आयोजित इस कॉन्फ्रेंस के चार सत्रों में 150 से अधिक शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।


इनके अलावा नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन मैटेरियल्स एंड डिवाइसेज़- एनसीएमडी में 10 आमंत्रित विशेषज्ञ भी अपने रिसर्च पेपर प्रस्तुत करेंगे।


इससे पूर्व सीएसआईआर के निदेशक प्रो. वेणुगोपाल अचंता एवम् टीएमयू के वीसी प्रो. वीके जैन एलटी-06 में कॉन्फ्रेंस का संयुक्त रुप से विधिवत शुभारम्भ करेंगे।


इस मौके पर जाधवपुर यूनिवर्सिटी के प्रो. केके चटोपाध्याय, बीएचयू की प्रो. नीलम श्रीवास्तव, हैदराबाद यूनिवर्सिटी के डॉ. एके चौधरी, एनआईटी- जालंधर के डॉ. प्रवीन मलिक,


एएमयू- अलीगढ़ के डॉ. जयप्रकाश, आईआईटी- हैदराबाद के डॉ. योगेश श्रीवास्तव आदि की उल्लेखनीय मौजूदगी रहेगी।


कॉन्फ्रेंस जनरल चेयर एवम् फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. आरके द्विवेदी ने बताया, यह कॉन्फ्रेंस फिजिक्स के रिसर्चर्स और स्टुडेंट्स के लिए मील का पत्थर साबित होगी।


एनसीएमडी- 2025 में सेमीकंडक्टर, सिरेमिक, कम्पोजिट पॉलीमर, बायोमैटेरियल्स, सेंसर्स, नैनोमैटेरियल्स आदि पर गहन मंथन होगा।


उल्लेखनीय है, एफओई की ओर से यह कॉन्फ्रेंस 2020 से लगातार आयोजित हो रही है। कॉन्फ्रेंस के कन्वीनर्स- डॉ. अमित शर्मा और डॉ. दीप्तोनिल बनर्जी बताते हैं,


बेस्ट रिसर्च पेपर एंड पोस्टर प्रस्तुतकर्ता को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत उत्कृष्ट पेपर्स इंटरनेशनल जर्नल- वाइली के मैक्रोमोलेक्यूलर सिम्पोजिया में प्रकाशित किए जाएंगे।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।