मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

यूपी सरकार ने Corona Curfew में दी ढील, कंटेनमेंट जोन को छोड़कर 5 दिन खुलेंगी दुकानें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के घटते मामलों और पॉजिटिविटी रेट को देखते हुए योगी सरकार ने लॉकडाउन में ढील देने का फैसला किया है| जिन जिलों में 600 से अधिक केस हैं वहां पर कोरोना कर्फ़्यू से कोई…

यूपी सरकार ने Corona Curfew में दी ढील, कंटेनमेंट जोन को छोड़कर 5 दिन खुलेंगी दुकानें
यूपी सरकार ने Corona Curfew में दी ढील, कंटेनमेंट जोन को छोड़कर 5 दिन खुलेंगी दुकानें | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के घटते मामलों और पॉजिटिविटी रेट को देखते हुए योगी सरकार ने लॉकडाउन में ढील देने का फैसला किया है| जिन जिलों में 600 से अधिक केस हैं वहां पर कोरोना कर्फ़्यू से कोई राहत नहीं दी गयी है, 55 जिलों में छूट रहेगी| प्रदेश के सभी जिलों में वीकेंड कर्फ्यू लागू होगा|



यूपी के 75 जिलों में से 55 जिलों में 1 जून से सुबह 7 से शाम 7 बजे तक बाजार खुल सकेंगे, क्योंकि वहां कोरोना के एक्टिव केस 600 से कम हैं| 20 ज़िले ऐसे हैं, जहां कोरोना कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी जाएगी| ये ज़िले लखनऊ,मेरठ सहारनपुर, वाराणसी, ग़ाज़ियाबाद, गोरखपुर,बरेली मुजफ्फरनगर, नोएडा,बुलंदशहर,झांसी,प्रयागराज,लखीमपुर,सोनभद्र,जौनपुर,बाग़पत,मुरादाबाद,ग़ाज़ीपुर,बिजनोर और देवरिया हैं| इन जिलों में पाबंदियों में फिलहाल कोई ढील नहीं दी जाएगी|





प्रदेश में दुकाने सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक को भी कंटेनमेंट जोन को छोड़कर खोलने की अनुमति| सप्ताह में 5 दिन होगी ..शनिवार रविवार साप्ताहिक बंदी रहेगी| जिन जनपदों में करोना के सक्रिय केसेस की संख्या आज 600 से अधिक है वहां पर फिलहाल कोई छूट नहीं मिलेगी|



कोरोना के अभियान से जुड़े फ्रंटलाइन सरकारी विभागों में पूर्ण उपस्थिति रहेगी एवं शेष सरकारी कार्यालय अधिकतम 50% उपस्थिति के साथ खुलेंगे और उसमें 50% कर्मी ही रहेंगे| निजी कंपनियों के कार्यालय भी मास्क की अनिवार्यता के साथ खोले जा सकेंग


औद्योगिक संस्थान खुले रहेंगे...सब्जी मंडी पूर्व की भांति खुली रहेंगी प्रत्येक सब्जी मंडल स्थल में कोविड-19 की स्थापना की अनिवार्यता होगी|स्कूल कॉलेज तथा शिक्षा संस्थान शिक्षण कार्य हेतु बंद रहेंगे...रेस्टोरेंट्स होम डिलीवरी की केवल अनुमति होगी|




सेंट जॉन को छोड़कर शेष स्थानों में धर्म स्थलों के अंदर एक बार में एक स्थल पर 5 से अधिक श्रद्धालु ना हो......अंडे मांस और मछली की दुकानों को पर्याप्त साफ-सफाई तथा सैनिटाइजेशन का ध्यान रखते हुए बंद स्थान अथवा ढके हुए खोलने की अनुमति होगी... खुले में कोई भी बिक्री नहीं करेगा



समस्त प्रदेश में गेहूं क्रय केंद्र एवं राशन की दुकानें खुली रहेंगी...कोचिंग संस्थान सिनेमा जिम स्विमिंग पूल क्लब एवं शॉपिंग मॉल पूर्णता बंद रहेंगे.




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।