मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“यह कुत्ता उत्तराखंड का.....”: गृहमंत्री अमित शाह के ‘धोबी का..... न घर का- न घाट का’ वाले बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का पलटवार

देहरादून: Uttrakhand Election 2022: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर पलटवार किया है| अमित शाह के 'धोबी का.. ना घर का- ना घाट का' व…

“यह कुत्ता उत्तराखंड का.....”: गृहमंत्री अमित शाह के ‘धोबी का..... न घर का- न घाट का’ वाले बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का पलटवार
“यह कुत्ता उत्तराखंड का.....”: गृहमंत्री अमित शाह के ‘धोबी का..... न घर का- न घाट का’ वाले बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का पलटवार | फ़ोटो: TVL News

देहरादून: Uttrakhand Election 2022: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर पलटवार किया है| अमित शाह के  'धोबी का.. ना घर का- ना घाट का' वाले बयान पर हरीश रावत ने पलटवार करते हुए कहा,''मैं उत्तराखंड का चौकीदार हूँ, और अगर उत्तराखंड के लिए भौंकना पड़े तो भौंकूँगा, बोलना पड़ा तो बोलूँगा और एक बात सब याद रखे यदि काटने की ज़रूरत पड़ी तो काटूँगा भी|



गृह मंत्री के ‘धोबी का..... न घर का- न घाट का’ बयान पर हरीश रावत ने कहा- एक उत्तराखंडी को गाली देने का क्या मतलब है Amit Shah जी?  आपके इन शब्दों ने उत्तराखंडियों के प्रति भाजपा की निकृष्ट सोच को प्रदर्शित कर दिया है।  मैं भगवान भैरव का भक्त हूँ तथा उत्तराखंड और उत्तराखंडियत की रक्षा के लिए मुझे जो कुछ करना पड़ेगा, मैं करूँगा। जय उत्तराखंड-जय उत्तराखंडियत!'



हरीश रावत ने पूछा,'' क्या ऐसी घटिया मानसिकता वाले नेताओं को उत्तराखंड की जनता माफ करेगी ? जिसने उत्तराखंड के सम्मान को ठेस पहुंचाया हो। अब जनता लेगी अपने अपमान का बदला।



गृह मंत्री शाह के ‘धोबी का..... न घर का- न घाट का’ बयान पर श्रीनिवास बीवी ने कहा,''एक पूर्व मुख्यमंत्री के लिए देश के गृहमंत्री का घटिया बयान संघ की मानसिकता को दिखाता है, ये अपशब्द सिर्फ हरीश रावत को नही, बल्कि हर एक उत्तराखंडी के लिए कहे गए है । जिसका करारा जवाब उत्तराखंड की जनता देगी । लेकिन राजनीति को गटर में ले जा रही भाजपा आखिर किस हद तक जाकर रुकेगी?




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।