वडोदरा में दीपक नाइट्राइट कंपनी में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग: 5 लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आस-पास के 700 लोगों को दूसरी जगह किया गया शिफ्ट,
वडोदरा: गुजरात के वडोदरा में नंदेसरी जीआईडीसी में दीपक नाइट्राइट कंपनी में विस्फोट के बाद आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 10-15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश ज…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
वडोदरा में दीपक नाइट्राइट कंपनी में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग: 5 लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आस-पास के 700 लोगों को दूसरी जगह किया गया शिफ्ट, | फ़ोटो: TVL News
वडोदरा: गुजरात के वडोदरा में नंदेसरी जीआईडीसी में दीपक नाइट्राइट कंपनी में विस्फोट के बाद आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 10-15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक,''हादसे में 10-12 लोग घायल बताए जा रहे है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वडोदरा के कलेक्टर ए .बी गोर ने बताया,;;नंदेसरी जीआईडीसी में दीपक नाइट्राइट कंपनी है वहां आग लगी तुरंत रिस्पोंस करते हुए आग को बुझाने का काम शुरू हुआ है। आग काबू में आ रही है। 4-5 लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई थी उन्हें अस्पताल ले जाया गया है|
ए .बी गोर ने बताया,''हर क्षेत्र में सभी एक टीम के साथ काम कर रहे हैं। यहां नजदीक में 700 के आस-पास लोग रहते हैं उन्हें धुएं के कारण किसी तरह की दिक्कत नहीं आई है, सुरक्षा के मद्देनज़र उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 2 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।