वाराणसी: बीच में ही मोनाली ठाकुर ने रोका कंसर्ट, सिक्योरिटी और अव्यवस्था से हुई नाराज,
मशहूर गायिका मोनाली ठाकुर जी रविवार को वाराणसी में कंसर्ट करने पहुंची. सर्द रातों में शिवपुर का एक लॉन दर्शकों से खचाखच भरा था. मोनाली ठाकुर के मंच पर आते ही युवा बहुत उत्साहित हो गए.उसके बाद कार्यक्…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
वाराणसी: बीच में ही मोनाली ठाकुर ने रोका कंसर्ट, सिक्योरिटी और अव्यवस्था से हुई नाराज, | फ़ोटो: TVL News
मशहूर गायिका मोनाली ठाकुर जी रविवार को वाराणसी में कंसर्ट करने पहुंची. सर्द रातों में शिवपुर का एक लॉन दर्शकों से खचाखच भरा था. मोनाली ठाकुर के मंच पर आते ही युवा बहुत उत्साहित हो गए.
उसके बाद कार्यक्रम 45 मिनट तक चलता रहा. इस दौरान युवा जमकर थिरके और डांस करते रहे. पूरे आयोजन को वह अपने मोबाइल में कैद करते रहे.सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का माने तो अचानक मोनाली ठाकुर ने कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया. वह अपने प्रशंसकों से माफी मांगते हुए खराब मंच और व्यवस्था को लेकर नाराज दिखी. उधर, कार्यक्रम रोकने की एक वजह ‘सिक्योरिटी’ भी बताई जा रही है.
वहीं, भदैनी-मिरर ने आयोजकों से संपर्क किया. आयोजकों ने बताया कि आरोप बेबुनियाद है. हमारे ऊपर पहले से ही ऑडियंस का दबाव था. निर्धारित समय शाम 5 बजे से 10 बजे तक था. कार्यक्रम रात 9 बजे शुरु हुआ. हमारी ओर से सभी तैयारियां थी. कार्यक्रम को लेकर प्रशासन से हमने अनुमति प्राप्त की थी,
सुरक्षा में स्थानीय पुलिस के अलावा हमारे निजी सुरक्षाकर्मी (बाउंसर्स) थे. पेमेंट को लेकर गलत इल्जाम लगाए गए हैं. मोनाली ठाकुर के मंच से बोलने के बाद जनता का हम पर काफी दबाव है.
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 25 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।