मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बिना गोमती, वरुणा, यमुना की सफाई के मां गंगा की सफाई नहीं हो सकती: वाराणसी में अखिलेश यादव

वाराणसी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने कहा है कि देश के सामने मंहगाई और बेरोजगारी की बड़ी चुनौती है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है…

बिना गोमती, वरुणा, यमुना की सफाई के मां गंगा की सफाई नहीं हो सकती: वाराणसी में अखिलेश यादव
बिना गोमती, वरुणा, यमुना की सफाई के मां गंगा की सफाई नहीं हो सकती: वाराणसी में अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

वाराणसी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने कहा है कि देश के सामने मंहगाई और बेरोजगारी की बड़ी चुनौती है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, ब???जली महंगी हो गई है। उन्होंने कहा कि मां गंगा की सफाई कहां हुई? बिना गोमती, वरुणा, यमुना की सफाई के मां गंगा की सफाई नहीं हो सकती है। वरुणा नदी और गोमती नदी की सफाई का कार्य समाजवादी सरकार में शुरू हुआ था। उसे भाजपा ने बर्बाद कर दिया है।


अखिलेश यादव आज वाराणसी के दौरे पर थे। उन्होंने संकट मोचन मंदिर काशी विश्वनाथ में जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया बड़ों का आशीर्वाद लिया। पप्पू की कुल्हड़ की चाय पी। एक मिठाई की दुकान पर भी गए।


अखिलेश यादव ने कल (गुरुवार को) बलिया और गाजीपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की थी। दो दिन के कार्यक्रम में कई लाख लोगों से उन्होंने सम्पर्क किया। हर कार्यक्रम में उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों की भीड़ उमड पड़ी थी। श्री यादव की जय, जयकार के नारे से उनका स्वागत किया गया और उनकी शालीनता तथा सहजता के कायल हजारों लोग उनकी प्रशंसा करते रहे और उनका पूरा साथ देने का वादा किया।


काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के बाद अखिलेश ने कहा कि मैंने प्रार्थना की है कि आम लोगों का जीवन बेहतर हो। चाहता हॅू कि धार्मिक स्थल का मूल स्वरूप बना रहे। इन्फ्रास्ट्रक्चर के अच्छे काम होते रहने चाहिए। यहां जिस कॉरिडोर बनने की चर्चा है उसका प्रस्ताव समाजवादी सरकार की कैबिनेट मीटिंग में आया था। इसके लिए मकान अधिग्रहण का काम भी शुरू हुआ था। भाजपा ने स्थल की सुंदरता, हेरिटेज और इतिहास सबको बर्बाद कर दिया। विश्वनाथ धाम परिसर में एक बड़ा पुराना वृक्ष था, उसे क्यों गिरा दिया ?

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।