मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Atul Rai Acquits: अतुल राय रेप के आरोप में जेल में बंद बसपा सांसद अतुल राय को कोर्ट ने किया बरी

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मऊ से घोसी बसपा सांसद अतुल राय को बड़ी राहत मिली है। रेप के आरोप में जेल में बंद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद अतुल राय को वाराणसी MP/MLA कोर्ट (वाराणसी सांसद एवं विधायक…

Atul Rai Acquits: अतुल राय रेप के आरोप में जेल में बंद बसपा सांसद अतुल राय को कोर्ट ने किया बरी
Atul Rai Acquits: अतुल राय रेप के आरोप में जेल में बंद बसपा सांसद अतुल राय को कोर्ट ने किया बरी | फ़ोटो: TVL News

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मऊ से घोसी बसपा सांसद अतुल राय को बड़ी राहत मिली है। रेप के आरोप में जेल में बंद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद अतुल राय को वाराणसी MP/MLA कोर्ट (वाराणसी सांसद एवं विधायक कोर्ट) ने बरी कर दिया। अतुल राय के खिलाफ दुराचार का मामला 2019 से चल रहा था। अतुल राय अभी प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में बंद हैं।



युवती के संग बलात्कार के मामले में आरोपी बसपा सांसद अतुल राय को MP/MLA कोर्ट ने बरी कर दिया है।  विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) सियाराम चौरसिया की अदालत ने शनिवार को बलात्कार के मामले में अपना फैसला सुनाया।अतुल राय के खिलाफ दुष्कर्म, फर्जीवाड़ा, धमकी देना और आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। सभी में उन्हें अदालत ने बरी कर दिया है।



युवती के संग बलात्कार की घटना 7 मार्च 2018 की है| छात्रा के मुताबिक, वाराणसी के गुरुग्राम सोसायटी में अतुल राय के दफ्तर में उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया था।  इस मामले में 1 मई 2019 के दिन लंका थाने में अतुल राय के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। 



मूल रूप से बलिया जिले की रहने वाली युवती ने 1 मई 2019 लंका थाने में अतुल राय के खिलाफ बलात्कार समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में लिखा था कि वाराणसी में पढ़ाई के दौरान अतुल राय से उसका परिचय हुआ। मार्च 2018 में अतुल उसे अपनी पत्नी से मिलवाने की बात कह कर चितईपुर स्थित फ्लैट में ले गए। मगर, वहां कोई नहीं था। उसी दौरान उन्होंने उसके साथ दुराचार किया। उसकी फोटो खींची और वीडियो भी बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल कर दुराचार करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने धमकी देते थे। 22 जून 2019 को अतुल ने वाराणसी की कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। तब से वह जेल में ही हैं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।