वाराणसी: वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,' सेकेंड वेव के दौरान यूपी ने जिस तरह कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका, वह अभूतपूर्व है। कोविड से निपटने में यूपी का प्रयास सराहनीय| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में 1500 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने पहुंचे थे| इस दौरान उन्होंने कहा,''कोरोना वायरस के बदलते हुए और खतरनाक रूप ने पूरी ताकत के साथ हमला किया था। लेकिन काशी सहित यूपी ने पूरे सामर्थ्य के साथ इतने बड़े संकट का मुकाबला किया। कोरोना से निपटने में उत्तर प्रदेश के प्रयास उल्लेखनीय हैं|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,'प्रदेश पूरे देश में कोरोना की सबसे ज़्यादा टेस्टिंग करने वाला राज्य है। आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे ज़्यादा वैक्सीनेशन करने वाला राज्य है|'
PM मोदी ने कहा,'देश का सबसे बड़ा प्रदेश, जिसकी आबादी दुनिया के दर्जनों बड़े-बड़े देशों से भी ज्यादा हो, वहां कोरोना की दूसरी वेव को जिस तरह यूपी ने संभाला, सेकेंड वेव के दौरान यूपी ने जिस तरह कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका, वो अभूतपूर्व है। वरना यूपी के लोगों ने वो दौर भी देखा है जब दिमागी बुखार, इन्सेफ्लाइटिस जैसी बीमारियों का सामना करने में यहां कितनी मुश्किलें आती थीं।
उन्होंने कहा,पहले के दौर में, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और इच्छा-शक्ति के अभाव में छोटे-छोटे संकट भी यूपी में विकराल हो जाते थे। और ये तो 100 साल में पूरी दुनिया पर आई सब से बड़ी आफत है, सबसे बड़ी महामारी है। इसलिए कोरोना से निपटने में उत्तर प्रदेश के प्रयास उल्लेखनीय हैं। मैं काशी के अपने साथियों का, यहां शासन-प्रशासन से लेकर कोरोना योद्धाओं की संपूर्ण टीम का विशेष रूप से आभारी हूं। आपने दिन-रात जुटकर जिस प्रकार काशी में व्यवस्थाएं खड़ी कीं, वो बहुत बड़ी सेवा है।
PM मोदी ने कहा,''मुझे याद है कि आधी रात में भी जब मैं यहां व्यवस्था में जुटे लोगों को फोन करता था, तो वो मोर्चे पर तैनात मिलते थे। कठिन समय था, लेकिन आपने प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़ी। आप सभी के ऐसे ही कार्यों का नतीजा है कि आज यूपी में हालात फिर संभलने लगे हैं।आज यूपी, कोरोना की सबसे ज्यादा टेस्टिंग करने वाला राज्य है। आज यूपी, पूरे देश में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन करने वाला राज्य है। सबको वैक्सीन-मुफ्त वैक्सीन अभियान के माध्यम से, गरीब, मध्यम वर्ग, किसान-नौजवान, सभी को सरकार द्वारा मुफ्त वैक्सीन लगाई जा रही है।