मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Varanasi News :फर्जी ट्राई और CBI अधिकारी बनकर 29 लाख की ठगी करने वाला गैंग का मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे,

वाराणसी। साइबर क्राइम थाना वाराणसी की टीम ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उसके मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। तथा यह गैंग फर्जी ट्राई और सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को “डिजिटल हाउस…

Varanasi News :फर्जी ट्राई और CBI अधिकारी बनकर 29 लाख की ठगी करने वाला गैंग का मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे,
Varanasi News :फर्जी ट्राई और CBI अधिकारी बनकर 29 लाख की ठगी करने वाला गैंग का मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे, | फ़ोटो: TVL News

वाराणसी। साइबर क्राइम थाना वाराणसी की टीम ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उसके मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है।


 तथा  यह गैंग फर्जी ट्राई और सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को “डिजिटल हाउस अरेस्टिंग” के नाम पर ठगता था। और आरोपियों के पास से 2 मोबाइल फोन और ₹51,200 नगदी बरामद की गई है।


पीड़ित निहार पुरोहित ने 4 जुलाई को भेलूपुर थाने में मामला दर्ज कराया था,और फिर  जिसमें उन्होंने बताया है  कि आरोपियों ने फर्जी ट्राइ अफसर बनकर उन्हें डिजिटल हाइस अरेस्ट कर ₹29 लाख की ठगी की।


 मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम राजकिशोर पांडे के नेतृत्व में की गई। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और डीसीपी अपराध प्रमोद कुमार के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने आरोपियों को वाराणसी में गिरफ्तार किया।साइबर अपराधी पहले फर्जी ट्राई या सीबीआई अधिकारी बनकर पीड़ितों को फोन करते थे।


तथा  वे फर्जी सिम कार्ड और अवैध गतिविधियों में फंसाने की धमकी देकर पीड़ितों को भ्रमित करते थे। इसके बाद, तथाकथित “वेरीफिकेशन” के नाम पर आरबीआई बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाते थे। 


ठगी का पैसा अन्य खातों में ट्रांसफर कर अपने सिंडिकेट के जरिए निकाल लिया जाता था।और गिरफ्तार आरोपी फूल पुरी निवासी, जोधपुर, राजस्थान और मुश्ताक अली निवासी ओसियां, जोधपुर, राजस्थान के है। इनके पास पुलिस ने दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन और ठगी के 51,200 नकद बरामद किया है।


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर पाण्डेय, निरीक्षक विपिन कुमार, निरीक्षक विजय कुमार यादव, उप निरीक्षक संजीव कन्नौजिया, उप निरीक्षक सतीश सिंह, हेड कॅास्टेबल /क.आ. श्याम लाल गुप्ता, हेड कॅास्टेबल गोपाल चैहान,  कॅास्टेबल देवेन्द्र यादव, कॅास्टेबल मनीष कुमार सिंह, कॅास्टेबल सूर्यभान सिंह, कॅास्टेबल अवनीश सिंह, कॅास्टेबल अंकित प्रजापति, कॅास्टेबल पृथ्वी राज सिंह, कॅास्टेबल अनिल कुमार मौर्य, कॅास्टेबल डॅा विजय कुमार ने भूमिका भी निभाई।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।