मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

विजय चौहान और श्वेता महारा का सेड सांग 'गद्दारी कईलू तू' रिलीज के साथ मचा रहा धमाल

भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी जर्बदस्त लेखनी से सभी को प्रभावित करने वाले एक्टर, सिंगर और राइटर विजय चौहान ने वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के साथ मिलकर दुबई की धरती पर धूम मचा दी है। दुबई स्पेशल सीरीज से सिंगर…

विजय चौहान और श्वेता महारा का सेड सांग 'गद्दारी कईलू तू' रिलीज के साथ मचा रहा धमाल
विजय चौहान और श्वेता महारा का सेड सांग 'गद्दारी कईलू तू' रिलीज के साथ मचा रहा धमाल | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी जर्बदस्त लेखनी से सभी को प्रभावित करने वाले एक्टर, सिंगर और राइटर विजय चौहान ने वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के साथ मिलकर दुबई की धरती पर धूम मचा दी है। दुबई स्पेशल सीरीज से सिंगर विजय चौहान और क्यूट गर्ल श्वेता महारा का सेड सांग 'गद्दारी कईलू तू' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गानों को खुद विजय चौहान ने अपनी खास और मधुर आवाज में गाया है।



इस सांग में एक आशिक के दर्द को पर्दे पर बखूबी विजय चौहान ने दिखाया है, वही श्वेता महारा ने अपनी आंखों से ही सब कुछ कह दिया है। सांग में कई जगह पर श्वेता और विजय के खूबसूरत पलों को दिखाया गया है। वही दूसरी ओर श्वेता अपनी बेवफाई को लेकर दुखी नजर आई हैं। गाने में दुबई की हर एक जगह को निर्देशक ने अपने कैमरे बेहद ही खूबसूरत तरीके से कैद किया है। कभी समंदर तो कभी रेत पर श्वेता की कातिलाना अदाओं और फेस एक्सप्रेशन ने सभी को कायल कर दिया है। सांग में दोनों की परफॉर्मेंस की जितनी तारीफ की जाए कम है। क्योंकि ऐसा लग रहा है कि ये दोनों एक्ट नहीं बाकई एक दूसरे के प्यार में हैं।


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सेड सांग 'गद्दारी कईलू तू' को सिंगर विजय चौहान ने गाया है, इसके लेखक भगीरथ पाठक हैं। संगीत आर्या शर्मा का हैं। वही इसका निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। इसका निर्देशन भोजपुरिया, कोरियोग्राफी गोल्डी जायसवाल, बॉबी जैक्सन और एडिटिंग पंकज साव ने की है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।