मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

विजय देवरकोंडा स्टारर 'किंगडम' की रिलीज़ डेट हुई पोस्टपोंड! 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक!

विजय देवरकोंडा स्टारर फिल्म 'किंगडम' को मिली नई रिलीज़ डेट, 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में होगा धमाल विजय देवरकोंडा की मच-अवेटेड फिल्म किंगडम (सम्राज्य) का टीज़र आ गया है, और इसमें उनका ऐसा जबरदस्त अ…

विजय देवरकोंडा स्टारर 'किंगडम' की रिलीज़ डेट हुई पोस्टपोंड! 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक!
विजय देवरकोंडा स्टारर 'किंगडम' की रिलीज़ डेट हुई पोस्टपोंड! 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक! | फ़ोटो: TVL News

विजय देवरकोंडा स्टारर फिल्म 'किंगडम' को मिली नई रिलीज़ डेट, 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में होगा धमाल

विजय देवरकोंडा की मच-अवेटेड फिल्म किंगडम (सम्राज्य) का टीज़र आ गया है, और इसमें उनका ऐसा जबरदस्त अवतार देखने को मिला है जो फैंस को अपने साथ एकदम से बांध लेता है। टीज़र में उनका इंटेंस और फियरलेस अंदाज़ देखकर फैंस का जोश बढ़ गया है। फिल्म की टीम भी माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। एक के बाद एक नए अपडेट्स के साथ एक्साइटमेंट को बढ़ाए रख रही है, ताकि फैंस की बेसब्री और बढ़ती जाए।

लेकिन अब एक चौंकाने वाला अपडेट आया है – भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव की वजह से किंगडम की रिलीज़ डेट टाल दी गई है। पहले यह फिल्म 30 मई को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब इसे 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में लाया जाएगा।

विजय देवरकोंडा ने अपने सोशल मीडिया पर एक बीटीएस तस्वीर शेयर करते हुए नई रिलीज़ डेट का ऐलान किया है।

पोस्टर में लिखा है - "नया सफर, नई तारीख – 4 जुलाई 2025 से सिनेमाघरों में।" - हमारे प्यारे दर्शकों के लिए, हम आपको बताना चाहते हैं कि हमारी फिल्म 'किंगडम', जो पहले 30 मई को रिलीज़ होने वाली थी, अब 4 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी। हमने पहले वाली तारीख पर फिल्म लाने की पूरी कोशिश की, लेकिन देश में हालात को देखते हुए फिलहाल प्रमोशन और जश्न मुमकिन नहीं है।

हमें यकीन है कि इस फैसले से हम 'किंगडम' को पूरी मेहनत और जुनून के साथ पेश कर पाएंगे। हमें आपके प्यार और साथ की बहुत कदर है, उम्मीद है कि 4 जुलाई को आपसे सिनेमाघरों में मुलाकात होगी।

दिल से शुक्रिया दिल राजू गरु और नितिन गरु का, जिन्होंने इस बदलाव में हमारा साथ दिया।

जय हिंद!"

किंगडम के टीज़र ने जबरदस्त रिस्पॉन्स पाई है। दर्शकों को विजय देवरकोंडा का लुक खूब पसंद आया और सोशल मीडिया पर इसे लेकर तारीफों की बाढ़ आ गई। सिर्फ 24 घंटों में टीज़र ने 10 मिलियन व्यूज़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो इस बात का सबूत है कि फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज़ है।

फिल्म की बस अनाउंसमेंट ने ही ऐसा धमाका किया था, तो सोचो रिलीज पर क्या होने वाला है! विजय देवरकोंडा, गौतम तिन्ननुरी और अनिरुद्ध 4 जुलाई 2025 को किंगडम के साथ पूरा माहौल गरमाने वाले हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।