मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को कर रही है आकर्षित – 'आंखों की गुस्ताखियां' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज़

अभिनेता विक्रांत मैसी और शनाया कपूर 'आंखों की गुस्ताखियां' इस फिल्म के ज़रिये दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं साथ ही यह एक म्यूजिकल लव स्टोरी है जो दर्शकों के दिलों को निश्चितरूप से छू…

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को कर रही है आकर्षित – 'आंखों की गुस्ताखियां' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज़
विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को कर रही है आकर्षित – 'आंखों की गुस्ताखियां' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज़ | फ़ोटो: TVL News

अभिनेता  विक्रांत मैसी और शनाया कपूर 'आंखों की गुस्ताखियां' इस फिल्म के ज़रिये दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह  तैयार हैं साथ ही यह  एक म्यूजिकल लव स्टोरी है जो दर्शकों के दिलों को निश्चितरूप से छू जाएगी । आप को बता दें कि मानसी बागला द्वारा लिखित इस फिल्म से  शनाया अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। 

 

हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ किया गया, जिसमें विक्रांत और शनाया  मेले में एक-दूसरे के साथ प्यार के  खूबसूरत पल बिताते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर से साफ पता चलता है की यह फिल्म बहुत ही प्यारी और दिल को छू जाने वाली कहानी होगी।  


इस फिल्म से शनाया कपूर बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। उनके साथ हैं विक्रांत मैसी, जो अपनी सादगी और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। दोनों की जोड़ी पर्दे पर बहुत ही फ्रेश और दिलचस्प लग रही है। पोस्टर में दिखी झलक से ही दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है कि यह जोड़ी पर्दे पर किस तरह का जादू बिखेरेगी।


इस फिल्म में न सिर्फ म्यूजिकल रोमांस है , बल्कि इसमें दिल छू लेने वाला म्यूजिक भी है जिसे कम्पोज़ किया है विशाल मिश्रा ने। इसके गाने आपको प्यार में यकीन दिलाएंगे और लंबे वक्त तक याद रहेंगे।


विशाल मिश्रा के संगीत से सजी यह फिल्म सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि एक खूबसूरत एहसास है।


ज़ी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म को मानसी बागला और वरुण बागला ने प्रोड्यूस किया है। इसका निर्देशन संतोष सिंह ने किया है और कहानी मानसी बागला ने लिखी है। ‘आँखों की गुस्ताखियाँ’ 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जून 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 4 जून 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।