मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बागपत के विपुल जैन हुए डीपीआईएएफ 2025 इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित

- ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, धार्मिक व समाजसेवी कार्याे, साम्प्रदायिक सौहार्द में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए बागपत के विपुल जैन को मिला इंटरनेशनल अवार्ड डीपीआईएएफ 2025- विपुल जैन ने अपनी इस उपलब…

बागपत के विपुल जैन हुए डीपीआईएएफ 2025 इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित
बागपत के विपुल जैन हुए डीपीआईएएफ 2025 इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित | फ़ोटो: TVL News

- ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, धार्मिक व समाजसेवी कार्याे, साम्प्रदायिक सौहार्द में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए बागपत के विपुल जैन को मिला इंटरनेशनल अवार्ड डीपीआईएएफ 2025


- विपुल जैन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों, गुरूजनों सहित उन सभी शुभचिंतकों व सहयोगियों को दिया जिन्होंने उनको नेक कार्याे को करने के लिए जागरूक किया और हर कदम पर उनका साथ दिया


नई दिल्ली। नई दिल्ली में आयोजित डीपीआईएएफ 2025 इंटरनेशनल अवार्ड समारोह में इंटरन??शनल अवार्डी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत को डीपीआईएएफ 2025 इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। विपुल जैन को दुबई के प्रमुख समाजसेवी, शीर्ष बिजनसमेन एनएबीडी अल ऐमरेट के चेयरमैन व एएनपीएम के सीईओ डाक्टर कबीर केवी द्वारा शॉल व पटका ओढाकर व प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया। डीपीआईएएफ के संस्थापक कल्याणजी जाना ने कहा कि विपुल जैन को यह अवार्ड उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, धार्मिक व समाजसेवी कार्याे, साम्प्रदायिक सौहार्द में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने और राष्ट्रहित में किये जा रहे कार्याे के लिए प्रदान किया गया है। बताया कि विपुल जैन एक बेहतरीन इंसान है और पूर्व में भी इंटरनेशनल और नेशनल स्तर की अनेकों संस्थाओं और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उनको सम्मानित किया जा चुका है। विपुल जैन निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से लोगों को इंसाफ दिलाने और समाज की छुपी हुई प्रतिभाओं को देश व दुनिया के सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है। विपुल जैन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने दादा नरेन्द्र जैन, पिता सुदर्शन जैन, माता रेनु जैन, गुरूजनों सहित उन सभी समस्त शुभचिंतकों व सहयोगियों को दिया, जिन्होंने उनको नेक कार्याे को करने के लिए जागरूक किया और जरूरतमंदो की सहायता करने के लिए तन-मन-धन से हर कदम पर उनका साथ दिया। विपुल जैन ने कहा कि मेरी इस उपलब्धि में वे सभी महान लोग बराबर के साझेदार है, जिनके सहयोग, आर्शीवाद और प्रार्थनाओं से वर्ष 2023-2024 में मुझे नवजीवन प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर देश-विदेश से आयी जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रही।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।