मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पटना पहुंची वायरल गर्ल मोनालिसा, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा

महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा आज पटना पहुंची हैं। पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्होंने पटना वासियों का 'नमस्ते पटना' कहकर अभिवादन किया। मोनालिसा पटना में महाशिव रात्रि के कार्यक्रम में शामिल होने…

पटना पहुंची वायरल गर्ल मोनालिसा, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा
पटना पहुंची वायरल गर्ल मोनालिसा, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा | फ़ोटो: TVL News


महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा आज पटना पहुंची हैं। पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्होंने पटना वासियों का 'नमस्ते पटना' कहकर अभिवादन किया। मोनालिसा पटना में महाशिव रात्रि के कार्यक्रम में शामिल होने गई हैं। वहीं से वह सड़क मार्ग से नेपाल जाएगी। मोनालिसा पटना पहुंचकर काफी खुश है। मोनालिसा ने कहा- पटना के लोग  मुझे जिस तरह से प्यार दे रहे हैं उससे मैं काफी खुश हूं। इस प्यार और सम्मान के लिए सभी पटना वासियों का दिल से आभार व्यक्त करती हूं। मुझे पटना का लिट्टी चोखा खाकर बहुत मजा आया।


इसी बीच डायरेक्टर सनोज मिश्रा का एक चौंकाने वाला इंटरव्यू वायरल हो रहा है। जिसने उन्होंने मोनालिसा को लेकर बड़ी बात कह दी है। मोनालिसा इन दिनों  फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में काम करने के लिए एक्टिंग सीख रही हैं। इसके साथ ही वह पढ़ाई कर रही हैं। मोनालिसा अपनी एक्टिंग क्लास और पढ़ाई के वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। उनकी तेजी से फैन फॉलोइंग बढ़ रही है और लोग उनके बारे में सबकुछ जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।


फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि उन्होंने पहले अपनी फिल्म के लिए साउथ की एक  एक्ट्रेस को फाइनल कर लिया था। उन्होंने कहा- मुझे अपनी फिल्म के लिए गरीब दिखने वाली लड़की की जरूरत थी। लेकिन मैं साउथ में किसी को फाइनल कर चुका था। जब मैंने मोनालिसा के वीडियोज देखे तो मुझे लगा कि मेरे कैरेक्टर के बहुत करीब है और मैंने उसे फिल्म में कास्ट करने प्लान बनाया। मैं उसके घर पर जाकर फैमिली और उनके लोगों और समाज से मिलने के अलावा वहां के थानाध्यक्ष से परमिशन लेकर अपनी फिल्म की शुरुआत की। मैंने उसको और उसकी फैमिली को इंदौर और उज्जैन के बीच हाईवे पर एक बंगले में रखा है। वहां पर चार टीचर हैं, जो उसे पढ़ा रहे हैं और उसमें बहुत सुधार हो रहा है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।