मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

जी रहें थे हम' के साथ देखिए सलमान खान स्टाइल रोमांस, रिलीज हुआ पूरा गाना

बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान पिछले 3 दशकों से लोगों के दिलों पर छाए हुए हैं। सलमान की ऑन औऱ ऑफ स्क्रीन प्रेजेंस की एक झलक भर पाने को उनके फैन्स हमेशा बेकरार रहते है। ऐसे में अब जब सलमान खान की फिल्…

जी रहें थे हम' के साथ देखिए सलमान खान स्टाइल रोमांस, रिलीज हुआ पूरा गाना
जी रहें थे हम' के साथ देखिए सलमान खान स्टाइल रोमांस, रिलीज हुआ पूरा गाना | फ़ोटो: TVL News

बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान पिछले 3 दशकों से लोगों के दिलों पर छाए हुए हैं। सलमान की ऑन औऱ ऑफ स्क्रीन प्रेजेंस की एक झलक भर पाने को उनके फैन्स हमेशा बेकरार रहते है। ऐसे में अब जब सलमान खान की फिल्म ईद के खास मौके पर आ रही है तो सभी सलमान फैन्स की एक्साइटमेंट का लेवल तेज़ी से बढ़ रहा है जिसे सलमान खान और बढ़ाने में कोई कसर बाकी नही छोड़े रहें और अब उन्होंने अपनी ईद रिलीज से फिल्म का एक और नया गाना जारी कर दिया हैं जिसे उन्होंने अपनी आवाज दी हैं।



लगभग आठ साल पहले 'मैं हूं हीरो तेरा' के साथ सलमान खान ने अपनी शानदार सिंगिंग का प्रदर्शन किया था और एक ब्लॉकबस्टर गाना देने के बाद अब सलमान खान, अमाल मलिक के साथ एक बार फिर से एक गानें के लिए साथ आए हैं, जोकि उनकी आने वाली फिल्म किसी का भाई, किसी की जान का है।


इस गाने के बोल है 'जी रहें थे हम', जिसका टीजर हाल में रिलीज हुआ था। बॉलीवुड के सुल्तान इस गाने की एक झलक भर के साथ ही फैन्स और दर्शकों के बीच धूम मचाने में कामयाब रहें  और यह पूरा गाना सामने आ चुका है जो लोगों को उनकी जादुई आवाज से रूबरू कराता है जो एक ओल्ड स्कूल का रोमांस नंबर लगता है, जहां सलमान अपनी ऑन-स्क्रीन लवर पूजा हेगड़े को लुभाते दिख रहे हैं। इस गाने में राघव जुयाल, जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम भी दिखाई दे रहे हैं।


जी रहें थे हम आपके दिल को बड़े ही भावुक और सौम्य तरीके से अपनी तरफ खींचता है जो आपको बिना एहसास के भी इसकी लय में ले जाता है। सरल शब्दों में कहे तो ये एक ऐसा गाना जो आपको पूरी तरह से अपना दीवाना बना लेगा।

'जी रहें थे हम' 'जग घूमेया', 'हैंगओवर' जैसे कई हिट गानों की लिस्ट में एक और सफर गाना साबित होगा, जिसमें सलमान भी हैं और उनकी जादूई आवाज भी हैं।


सलमा खान द्वारा निर्मित, सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। साथ ही सलमान खान की फिल्म के भी सारे एलिमेंट मौजूद है जैसे एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस। ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है और यह दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज की रिलीज़ होगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 मार्च 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।