मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

“सांसद तो बस एक टैग...: ” राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- पद ले सकते हैं...घर ले सकते हैं, मुझे जेल में भी डाल सकते हैं लेकिन...

वायनाड: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने आज, मंगलवार (11 अप्रैल ) को केरल के वायनाड में 'सत्यमेव जयते' यात्रा के तहत रोड शो किया हैं। रोड शो के बाद राहुल गांधी और प्रि…

“सांसद तो बस एक टैग...: ” राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- पद ले सकते हैं...घर ले सकते हैं, मुझे जेल में भी डाल सकते हैं लेकिन...
“सांसद तो बस एक टैग...: ” राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- पद ले सकते हैं...घर ले सकते हैं, मुझे जेल में भी डाल सकते हैं लेकिन... | फ़ोटो: TVL News

वायनाड: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने आज, मंगलवार (11 अप्रैल ) को केरल के वायनाड में 'सत्यमेव जयते' यात्रा के तहत रोड शो किया हैं। रोड शो  के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया| इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वायनाड से लोकसभा सांसद के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता पर नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की।



वायनाड में कांग्रेस पार्टी की 'सत्यमेव जयते' यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा, “राहुल गांधी को एक ऐसा सवाल पूछने के लिए अयोग्य ठहराया गया था जिसका वे (भाजपा) जवाब नहीं दे सके। पूरी सरकार गौतम अडानी का बचाव करने की कोशिश कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी अडानी का बचाव कर रहे हैं। ”



बताते चलें कि, राहुल गांधी  गांधी को उनकी 'मोदी सरनेम' टिप्पणी पर मानहानि के मामले में सूरत की एक अदालत द्वारा दो साल की जेल की सजा सुनाए जाने के बाद वायनाड से एक सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। ”



प्रियंका गांधी ने कहा, “गुजरात की एक अदालत ने एक निर्णय पारित किया जिसके बाद सरकार ने उन्हें(राहुल गांधी) संसद से अयोग्य घोषित कर दिया। सवाल पूछना, जवाबदेही की मांग करना, मुद्दे उठाना सांसद का काम है। मुझे यह बात अजीब लगती है कि पूरी सरकार यहां तक कि प्रधानमंत्री मोदी भी इसे अनुचित मानते हैं और एक आदमी पर बेरहमी से हमला करते हैं क्योंकि उसने एक ऐसा सवाल पूछा है जिसका वे जवाब नहीं दे सकें|”



उन्होंने कहा, “ पूरी सरकार सिर्फ एक आदमी गौतम अडानी को बचाने के लिए हमारे लोकतंत्र को नीचे गिराने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी गौतम अडानी का बचाव करने के लिए जिम्मेदार महसूस करते हैं लेकिन उन्हें भारत के लोगों के प्रति कोई जिम्मेदारी महसूस नहीं होती है|”



प्रियंका गांधी ने कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी हर दिन अपने ड्रेसिंग स्टाइल में बदलाव कर रहे हैं लेकिन आम लोगों की जीवनशैली में कोई बदलाव नहीं आया है. वे नौकरियों के लिए संघर्ष कर रहे हैं|”



कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा कि , “उनके भाई ईमानदार और बहादुर हैं, और सत्ता में बैठे लोग उनसे डरेंगे नहीं। प्रियंका गांधी ने कहा, “जब मैं 2019 में वायनाड आई, तो मैंने आपको अपने भाई के बारे में बहुत कुछ बताया। आज मुझे विश्वास है कि वायनाड के लोग जानते हैं कि राहुल गांधी कौन हैं। आप जानते हैं कि वह एक ईमानदार और बहादुर व्यक्ति हैं जो उन लोगों की शक्ति से निडर हैं जो उन्हें चुप कराना चाहते हैं।”



प्रियंका गांधी के भाषण के बाद राहुल गांधी ने कहा, “सांसद तो बस एक टैग है। यह एक पद है इसलिए भाजपा टैग हटा सकती है, वे पद ले सकते हैं, वे घर ले सकते हैं और वे मुझे जेल में भी डाल सकते हैं लेकिन वे मुझे वायनाड के लोगों का प्रतिनिधित्व करने से नहीं रोक सकते हैं | " राहुल गांधी ने कहा, “उन्हें लगता है कि वे मेरे घर पुलिस भेजकर मुझे डराएंगे लेकिन मैं वास्तव में खुश था कि उन्होंने मेरा घर ले लिया। आप मेरा घर 50 बार ले लो लेकिन मुझे कोई परवाह नहीं है। मैं तब भी देश और वायनाड के लोगों के मुद्दे उठाता रहूंगा |”



कांग्रेस नेता ने कहा, “मैंने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि आप अडानी के साथ अपने संबंध के बारे में बताएं...मैंने पूछा कि आपका अडानी के साथ क्या संबंध हैं? लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसका जवाब नहीं दिया| ” उन्होंने कहा, “बीजेपी के मंत्रियों ने संसद में मेरे बारे में झूठ बोला। मैं स्पीकर के पास भी गया लेकिन फिर भी मुझे बोलने नहीं दिया गया। बीजेपी ने मुझे संसद से अयोग्य घोषित कर दिया, मेरा घर ले लिया और मुझ पर 24 घंटे हमला कर रहे हैं...मैं जनता हूं मैं सही कर रहा हूं और जितना वो मुझ पर हमला करेंगे लेकिन मैं रुकूंगा नहीं। इस अयोग्यता से वायनाड के लोगों के साथ मेरा रिश्ता और गहरा होगा |”





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।