मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

महिला सशक्तिकरण पर आधारित वेबसीरीज मिशन कंपलीट रिलीज

नई दिल्ली,महिला सशक्तिकरण पर आधारित वेबसीरीज मिशन कंपलीट ओटीटी प्लेटफार्म हंगामा पर रिलीज कर दी गयी है।शिवा दादु के निर्देशन में आदिशक्ति आर्ट के बैनर तले बनी वेबसीरीज मिशन कंपलीट महिला सशक्तिकरण पर…

महिला सशक्तिकरण पर आधारित वेबसीरीज मिशन कंपलीट रिलीज
महिला सशक्तिकरण पर आधारित वेबसीरीज मिशन कंपलीट रिलीज | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली,महिला सशक्तिकरण पर आधारित वेबसीरीज मिशन कंपलीट ओटीटी प्लेटफार्म हंगामा पर रिलीज कर दी गयी है।


शिवा दादु के निर्देशन में आदिशक्ति आर्ट के बैनर तले बनी वेबसीरीज मिशन कंपलीट महिला सशक्तिकरण पर आधारित वेबसीरीज है। इस वेबसीरीज की कहानी एक ऐसी युवती (डा. अभिलाषा) पर आधारित है जो, शादी करने से इंकार करने पर जला दी जाती है। बाद में युवती जब ठीक होती है तो वह अपने साथ किये गये अत्याचार का बदला लेती है और सभी को मौत के घाट उतार देती है। इस कहानी के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की गयी है,अबका जमाना पहले जैसा नहीं है कि जहां द्रौपदी की रक्षा करने के लिये भगवान श्री कृष्ण आते हैं। अब वह जमाना है कि युवती को खुद ही अपने उपर हुये जुल्म के विरूद्ध आवाज उठानी होगी।


संजना राजपूत निर्मित वेबसीरीज मिशन कंपलीट में डा. अभिलाषा प्रजापति, अरूण, सुनीता, दिनेश, गोपाल, योगी, पम्मी, रोहित, हनी महाजन, राजिन्द्र कपूर, रणवीर और राज शर्मा ने मुख्य भूमिका निभायी है। मिशन कंपलीट के आठ एपिसोड हैं।  वेबसीरीज मिशन कंपलीट की शूटिंग दिल्ली, दिल्ली एनसीआर और राजस्थान में की गयी है। मिशन कंपलीट का बैकग्रांउड सिन्गलांग स्टूडियो ने तैयार किया है जबकि पुनीत सचदेवा ने गाने को आवाज दी है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 नवंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।