मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

क्या फाइटर में भी ऋतिक रोशन अपनी स्पेशल स्लो मोशन वॉक से करेंगे फैन्स को इम्प्रेस?

ऋतिक रोशन और उनकी स्लो मोशन फैन्स के बीच बेहद पापुलर हैं। ये कुछ ऐसा है जिसे उनके फैन्स हमेशा देखना पसंद करते है। स्क्रीन्स पर उन्होंने जितनी बार भी ऐसा किया है, हर कोई उनका दीवाना हो गया। जब वे वॉर…

क्या फाइटर में भी ऋतिक रोशन अपनी स्पेशल स्लो मोशन वॉक से करेंगे फैन्स को इम्प्रेस?
क्या फाइटर में भी ऋतिक रोशन अपनी स्पेशल स्लो मोशन वॉक से करेंगे फैन्स को इम्प्रेस? | फ़ोटो: TVL News

ऋतिक रोशन और उनकी स्लो मोशन फैन्स के बीच बेहद पापुलर हैं। ये कुछ ऐसा है जिसे उनके फैन्स हमेशा देखना पसंद करते है। स्क्रीन्स पर उन्होंने जितनी बार भी ऐसा किया है, हर कोई उनका दीवाना हो गया। जब वे वॉर में हेलिकॉप्टर से बाहर निकले, तो एंट्री शॉट के दौरान, केवल लड़कियां ही नहीं थीं जो ऋतिक रोशन के लिए पागल हो गई, बल्कि लड़के भी ऋतिक के इस स्टाइल पर फीदा नजर आएं। ऐसे में अब एक बार फिर ऋतिक कुछ इसी तरह का मैजिक स्क्रीन्स पर क्रिएट करने वाले है।


वैसे तो यह पहली बार नहीं था जब ऋतिक ने पर्दे पर अपने स्लो मोशन वॉक से लोगों का ध्यान आकर्षित किया हो। इससे पहले भी वो कई बार ऐसा कर चुके है। फिल्म बैंग बैंग में कार ब्लास्ट के दौरान भी उन्होंने कुछ एसा किया था। अग्नीपथ में भी उनका ये अंदाज नजर आया था और धूम 2 में भी अपने इस तरह के स्टाइल के साथ वो फैन्स को दीवाना बना चुके हैं, जिसमें उन्होंने कई लुक चेन्ज किए थे।


कह सकते है ऋतिक  की स्लो-मो वॉक के लिए लोगों का दीवानापन एक अलग ही लेवल पर है और यही वजह है जो शायद उनकी फिल्मों में कम से कम एक ऐसा सीन जरूर होता है। फाइटर की प्रोडक्शन यूनिट से जुड़े एक सोर्स ने खुलासा किया है, 'फाइटर में भी ऋतिक रोशन का स्लो मोशन वॉक जरूर होगा। अभी इसके बारे में अभी बात करना स्पॉइलर होगा क्योंकि यह पहली बार में अनुभव की जाने वाली चीज़ है लेकिन हम केवल इतना कह सकते हैं कि उनके फैन्स को ये फिल्म में जरूर देखने मिलेगा।"


बता दें, वॉर के बाद निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ ऋतिक अपकमिंग फिल्म फाइटर के लिए दोबारा साथ आए हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ वो पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे और जो निश्चित ही दर्शकों को क्रेजी कर रहा है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 मार्च 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।