मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

धमाके से दहला काबुल: AFG के काबुल में जुमे की नमाज के बाद मस्जिद में 'शक्तिशाली विस्फोट', 50 से अधिक लोगों की मौत; करीब 80 घायल

Kabul Mosque Blast: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार को एक मस्जिद में हुए भीषण विस्फोट में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 अन्य घायल हो गए| दो हफ्तों के दौरान देश में यह चौथा-पांचवां…

धमाके से दहला काबुल: AFG के काबुल में जुमे की नमाज के बाद मस्जिद में 'शक्तिशाली विस्फोट', 50 से अधिक लोगों की मौत; करीब 80 घायल
धमाके से दहला काबुल: AFG के काबुल में जुमे की नमाज के बाद मस्जिद में 'शक्तिशाली विस्फोट', 50 से अधिक लोगों की मौत; करीब 80 घायल | फ़ोटो: TVL News

Kabul Mosque Blast: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार को एक मस्जिद में हुए भीषण विस्फोट में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 अन्य घायल हो गए|  दो हफ्तों के दौरान देश में यह चौथा-पांचवां बम धमाका है। देश की राजधानी काबुल में यह धमाका शुक्रवार को जुमे की नमाज के वक्त में मस्जिद में हुआ है। अफगान गृह मंत्रालय के ओर जारी एक बयान में बताया गया है कि यह धमाका काबुल की खलीफा साहिब मस्जिद में दोपहर के वक्त हुआ। बता दें कि पिछले शुक्रवार 22 अप्रैल, 2022 को भी बम धमाका हुआ था, यह धमाका शुक्रवार को कुंदुज प्रांत में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में हुआ था, इस विस्फोट में 33 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 50 लोग घायल भी हुए थे।




राजधानी काबुल में कल यानी शुक्रवार को हुए विस्फोट में 50-60 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। काबुल की एक मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद हुए एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ मस्जिद के एक व्यक्ति ने बताया कि 50 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई। गृह मंत्रालय के उप प्रवक्ता, बेस्मुल्लाह हबीब ने कहा कि आधिकारिक पुष्टि की गई कि मरने वालों की संख्या 10 हैं| 




विस्फोट का शिकार हुई मस्जिद के मौलवी ने कहा कि, उनका मानना है कि यह एक आत्मघाती हमला है। हमलावर नमाज के वक्त लोगों के बीच शामिल हुआ, जिसके बाद उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि यह हमला उस समय हुआ जब सुन्नी मस्जिद में नमाज के बाद लोग जिक्र के लिए इकट्ठा हुए थे।



अस्पताल में सूत्रों ने बताया है कि विस्फोट के बाद से अब तक करीब 66 लोगों के शव यहां पहुंच चुके हैं। वहीं करीब 78 लोग घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। अफगान की सत्ता पर काबिज तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने एक बयान जारी कर विस्फोट की निंदा की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि जल्द ही अपराधियों को ढूंढकर, उन्हें दंडित किया जाएगा। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।



बता दें कि,'' गुरुवार को 21 अप्रैल, 2022 को उत्तरी शहर मजार-ए-शरीफ में एक शिया मस्जिद में हुए ब्लास्ट में करीब 12 लोगों की मौत हुई थी और 58 अन्य लोग घायल हुए थे।  इससे पहले 21 अप्रैल 2022 को ही मजार ए शरीफ में ही एक मस्जिद को निशाना बनाया गया था। पिछले दोनों धमाकों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने ली है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।