ढाका: ISKCON Temple Attack: बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने एक बार फिर हिंदू मंदिर को निशाना बयाना है। गुरुवार शाम ढाका के इस्कॉन राधाकांता मंदिर पर 200 लोगों की भीड़ ने हमला कर तोड़फोड़ और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस हमले में तीन लोगों के घायल होने की खबर है। हमलावरों की भीड़ की अगुआई हाजी शफीउल्लाह कर रहा था।
मंदिर में तोड़फोड़ और लूटपाट की घटना को भारतीय उच्चायोग ने बांग्लादेशी अधिकारियों से संपर्क किया है| सूत्रों ने बताया,''भारतीय उच्चायोग बांग्लादेशी अधिकारियों के संपर्क में है। रिपोर्टों के अनुसार बांग्लादेश के ढाका के वारी इलाके में एक इस्कॉन से जुड़े राधाकांत जीव मंदिर पर 17 मार्च को हमला किया गया था। इस्कॉन मंदिर में हुई हिंसा में लगभग 150-200 लोग शामिल थे|
सूत्रों के मुताबिक, 'इस्कॉन के तीन सदस्य घायल हो गए। संपत्ति को भी कुछ नुकसान हुआ है। बांग्लादेशी अधिकारियों के अनुसार विवाद का कारण इस्कॉन मंदिर की जमीन पर लंबे समय से चल रहा विवाद है|
शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक और पूजा स्थलों के प्रति यह बढ़ती असहिष्णुता को शर्मनाक बताया है। उन्होंने भारतीय विदेश मंत्रालय से इस मुद्दे को बांग्लादेश के साथ मजबूती के साथ उठाने की अपील की है।