प्रधानमंत्री एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए समरकंद पहुँचे
समरकंद(उज्बेकिस्तान) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल, गुरुवार रात उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 22वीं बैठक में भाग…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
प्रधानमंत्री एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए समरकंद पहुँचे | फ़ोटो: TVL News
समरकंद(उज्बेकिस्तान) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल, गुरुवार रात उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 22वीं बैठक में भाग लेने के लिए उज्बेकिस्तान के समरकंद पहुंच गए हैं।
समरकंद पहुंचने पर, प्रधानमंत्री का उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री श्री अब्दुल्ला अरिपोव द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए उज्बेकिस्तान के कई मंत्री, समरकंद क्षेत्र के राज्यपाल और सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
आज, शुक्रवार सुबह, 16 सितंबर 2022 को, प्रधानमंत्री एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति और शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले कुछ अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 16 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।