मास्को:Russia -Ukraine Crisis: रूसी सेना ने यूक्रेन के 5 नागरिकों को मौत के घाट उतारा दिया है | रूसी क्षेत्र में तोड़फोड़ 'करने पर रूसी सेना ने यूक्रेन के पांच सैनिकों मार डाला है| रूसी सेना का कहना है कि यूक्रेन से रूसी क्षेत्र में 5 'तोड़फोड़ करने वाले' मारे गए| रूसी सेना ने कहा है कि इसने यूक्रेनी क्षेत्र को पार कर रूस के हिस्से में आने वाले पांच सैनिकों को मार गिराया है| दोनों मुल्कों के बीच बढ़ते युद्ध के खतरे के बीच रूस की तरफ से ये बड़ा दावा किया गया है|
रूसी सेना ने कहा है कि इसने देश की सीमा में घुसने पर दो यूक्रेनी बख्तरबंद वाहनों को भी तबाह कर दिया है| रूस और यूक्रेन के बीच कई हफ्तों से चल रहे तनाव के दौरान हुई ये इस तरह की पहली घटना है| घटना रोस्तोव क्षेत्र के मित्याकिंस्काया गांव के पास हुई। सेना ने एक बयान में कहा कि संघर्ष के परिणामस्वरूप, नुकसान पहुंचाने वालों के एक समूह से रूसी सीमा का उल्लंघन करने वाले पांच लोग मारे गए। सेना ने कहा कि रूसी सैनिकों या सीमा प्रहरियों के बीच कोई हताहत नहीं हुआ।
इसमें कहा गया है कि दो यूक्रेनी सैन्य वाहन तोड़फोड़ करने वालों को निकालने के लिए रूस में घुस गए थे। रूस की जांच समिति के प्रमुख अलेक्जेंडर बैस्ट्रीकिन ने घटना की जांच के आदेश जारी किए हैं। हालांकि यूक्रेन ने रूस के दावे को खारिज कर दिया है। यूक्रेन ने कहा कि रूस इस तरह के झूठ फैलाना बंद करे। हमारी तरफ से इस तरह की किसी कार्रवाई की योजना नहीं है।
इससे पहले सोमवार को मास्को ने कहा कि यूक्रेन से दागे गए एक गोले ने रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली बॉर्डर फैसिलिटी को नष्ट कर दिया।
अमेरिकी लगातार आगाह कर रहा है कि रूस ऐसी योजना बना रहा है कि उसकी सेना पर हमला होता दिखे और वह इसकी तस्वीरें दुनिया को दिखा सके। अमेरिकी अधिकारियों का आरोप है कि इस तरह का 'फॉल्स फ्लैग' अभियान रूस को यूक्रेन पर हमला करने का बहाना प्रदान करेगा। 'फॉल्स फ्लैग' एक ऐसी सैन्य कार्रवाई होती है जहां पर एक देश छिपकर, जानबूझकर स्वयं की संपत्ति, इंसानी जान को नुकसान पहुंचाता है जबकि दुनिया के सामने वह यह बताता है कि उसके दुश्मन देश ने ऐसा किया है। इसकी आड़ में ऐसा करने वाला देश अपने शत्रु देश पर हमला कर देता है।