Russia-Ukraine War: यूक्रेन के पश्चिमी इलाके में लीव शहर के पास मौजूद एक मिलिट्री बेस पर रूस ने क्रूज मिसाइलें दागीं हैं। इस हमले में 35 लोगों की मौत हुई है और 57 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को कहा कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के पश्चिमी शहर ल्वीव के बाहर पोलैंड की सीमा के पास एक सैन्य प्रशिक्षण मैदान पर हवाई हमले किए, जिसमें पैंतीस लोगों की मौत हो गई और 130 से अधिक घायल हो गए।
रिपोर्ट के मुताबिक, दागी गई मिसाइलों की संख्या 30 से भी अधिक है। रूस ने रविवार को पश्चिमी यूक्रेन के इवानो-फ्रैंकिव्स्क एयरपोर्ट पर भी मिसाइल हमला किया है।
रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का आज 18वां दिन है। इसके बावजूद दोनों देशों की ओर से अभी तक युद्ध विराम के संकेत नहीं मिले हैं। एक तरफ रूस यूक्रेन के शहरों पर हमले पर हमले किए जा रहा है, तो वहीं यूक्रेन से भी उसको कड़ा प्रतिरोध मिल रहा है। यूक्रेन का दावा है कि उसने अब तक 13 हजार से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है। इस बीच अमेरिका की ओर से घोषणा की गई है कि वह यूक्रेन को 20 करोड़ डॉलर की सैन्य मदद देगा।