मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

Russia-Ukraine War Day 12: युद्ध में 11000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए, यूक्रेन का दावा

Russia Ukraine War Latest News Live: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज 12वां दिन है। 12वें दिन रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में हमले तेज कर दिए हैं। इस बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर इंटरनेशनल कोर्ट मे…

Russia-Ukraine War Day 12: युद्ध में 11000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए, यूक्रेन का दावा
Russia-Ukraine War Day 12: युद्ध में 11000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए, यूक्रेन का दावा | फ़ोटो: TVL News

Russia Ukraine War Latest News Live: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज 12वां दिन है। 12वें दिन रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में हमले तेज कर दिए हैं।  इस बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर इंटरनेशनल कोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है। हालांकि रूस इस सुनवाई में हिस्सा नहीं ले रहा है। ये सुनवाई आज और कल दो दिन चलेगी



इस बीच खारकीव में कई रिहायशी इलाकों पर भी हमला किया गया है। इस बीच दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल आज तीसरी बार वार्ता करेंगे। इससे पहले हुई वार्ता में सुरक्षित कॉरिडोर पर सहमति बनी थी। आज होने वाली बातचीत में युद्ध विराम पर चर्चा हो सकती है। वार्ता से पहले रूस की ओर से यूक्रेन के चार शहरों में फिर से सीजफायर का एलान किया गया है। 



इससे पहले सोमवार सुबह रूस ने यूक्रेन के खार्किव शहर में रिहाइशी इमारतों को निशाना बनाया। हालांकि, लोगों को पहले ही बंकरों समेत सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी जा चुकी थी, लेकिन अब भी वहां कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। इधर, यूक्रेन ने कई रूसी टैंकों को तबाह करने का दावा किया है। युद्ध की इस त्रासदी को आप इस तस्वीर में देख सकते हैं।



यूक्रेन पर हमले का 12वां दिन LIVE




Russia-Ukraine War: बेलारूस में रूस-यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की वार्ता शुरू

बेलारूस में रूस-यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की वार्ता शुरू हुई: बेलारूस का विदेश मंत्रालय 



CM पटनायक ने यूक्रेन से वापस लौटे छात्रों का हवाई अड्डे पर स्वागत किया

ओडिशा: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यूक्रेन से वापस लौटे भारतीय छात्रों का भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर स्वागत किया।



यूक्रेन का दावा, रूस के 11000 से अधिक सैनिक मार गिराए
यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि रूस का हमला शुरू होने के बाद से अब तक इस युद्ध में रूस के 11 हजार सैनिक मारे जा चुके हैं। विभिन्न प्रकार के 999 बख्तरबंद वाहन तबाह किए जा चुके हैं। 46 विमान मार गिराए गए हैं। मंत्रालय ने दावा किया है कि यूक्रेन ने रूसी सेना के 290 टैंक भी तबाह कर दिए हैं और तीन जहाज नष्ट किए हैं।



लेवी स्ट्रॉस ने बंद किया रूस में कारोबार:

कपड़े बनाने वाली प्रसिद्ध कंपनी लेवी स्ट्रॉस ने रूस में अपना कारोबार बंद कर दिया है। इससे पहले कई पश्चिमी कंपनियां रूस में अपना व्यवसाय रोक चुकी हैं। लेवी ने एक बयान में कहा कि साल 2021 में कंपनी के कुल राजस्व का लगभग चार फीसदी पूर्वी यूरोप से आया था, इसमें से आधा रूस से संबंधित था।



रूस के साथ वार्ता के लिए बेलारूस-पोलैंड सीमा पर पहुंचा यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल

यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल रूस के साथ तीसरे दौर की वार्ता के लिए बेलारूस-पोलैंड सीमा पर पहुंचा: एजेंसियां



अभी करीब 700 बच्चे सुमी में फंसे हुए हैं मैं प्रार्थना करता हूं कि उन्हें भी जल्दी निकाला जाए 

कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने कहा,''आज 3 बच्चियां खार्कीव से वापस आई हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि अभी जो भारतीय बच्चे वहां फंसे हैं वो सुरक्षित अपने घर पहुंच जाए। अभी करीब 700 बच्चे सुमी में फंसे हुए हैं मैं प्रार्थना करता हूं कि उन्हें भी जल्दी निकाला जाए। सरकार लगातार प्रयास कर रही है|



विन्नित्सा एयरपोर्ट पर अटैक हुआ था जिसके कारण जाम लगा था

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा है कि.''विन्नित्सा एयरपोर्ट पर अटैक हुआ था जिसके कारण जाम लगा था। काफी मशक्कत के बाद हमारी यूक्रेन एंबेसी ने उन्हें वहां से निकाला। करीब 4:30 बजे वो एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनकी हालत अभी ठीक है, उन्हें रिसर्च और रेफरल अस्पताल में भेजा गया है, जहां पर उनका इलाज होगा| जहां तक पौलेंड का सवाल था आज जब हम चले तो इस फ्लाइट से 3,000 से ज्यादा बच्चों को हमने निकाला है। कुछ बच्चे अपनी मर्जी से नहीं आ रहे थे। उनके लिए एम्बेसी पर लोग मौजूद हैं अगर वो आना चाहेंगे तो उन्हें वहां से भेजा जाएगा|




कीव में गोली लगने से घायल हुए हरजोत सिंह सहित भारतीय नागरिकों को लेकर पोलैंड से हिंडन एयरबेस पहुंचा

गाज़ियाबाद: यूक्रेन के कीव में गोली लगने से घायल हुए भारतीय नागरिक हरजोत सिंह सहित भारतीय नागरिकों को लेकर भारतीय वायु सेना विमान रेज़ज़ो (पोलैंड) से हिंडन एयरबेस पहुंचा।




सूमी से भारतीय नागरिकों की निकासी सुनिश्चित करने के लिए रूसी सैन्य कर्मी हर संभव प्रयास कर रहे

भारत में रूसी दूतावास ने कहा,''सूमी से भारतीय नागरिकों की निकासी सुनिश्चित करने के लिए रूसी सैन्य कर्मी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने अपने स्वदेशवासी लोगों को उनकी मातृभूमि में वापस लाने के लिए किए गए उपायों के लिए रूसी पक्ष का आभार व्यक्त किया| भारत के प्रधानमंत्री के अनुरोध पर व्लादिमीर पुतिन ने रूसी प्रतिनिधिमंडल और यूक्रेनी प्रतिनिधियों के बीच वार्ता के पाठ्यक्रम के अपने आकलन को रेखांकित किया, जिसका तीसरा दौर आज आयोजित होने वाला है|



भारत सरकार और मीडिया को हमारी मदद करने और समर्थन करने के लिए धन्यवाद करती हूं: हरजोत सिंह की मां

हरजोत सिंह की मां प्रकाश कौर ने कहा,'मुझे खुशी है कि मेरा बेटा आ रहा है। मैं भारत सरकार और मीडिया को हमारी मदद करने और समर्थन करने के लिए धन्यवाद करती हूं|



हरजोत सिंह को कीव में गोली लगने के बाद उनके पिता केसर सिंह ने कहा,''हमें सुबह पता चला कि मेरे बेटे को पोलैंड से एयर एंबुलेंस से हिंडन हवाई अड्डे पर लाया जा रहा है। मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमारे बेटे को वहां से निकाला। मेरी अपने बेटे से अभी बात नहीं हुई है| 



यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 7 विशेष विमान द्वारा आज 1,314 भारतीयों को एयरलिफ्ट किया गया है

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा,'ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 7 विशेष विमान द्वारा आज 1,314 भारतीयों को एयरलिफ्ट किया गया है। अब तक 17,400 से अधिक भारतीयों को वापस लाया जा चुका है| 73 विशेष विमानों द्वारा एयरलिफ्ट किए गए भारतीयों की संख्या 15,206 है। 201 भारतीयों के साथ आईएएफ की एक सी-17 विमान के आज शाम पहुंचने की उम्मीद है। IAF ने ऑपरेशन गंगा के तहत पहले 2056 यात्रियों को वापस लाने के लिए 10 उड़ानें भरी थीं| कल सुसेवा से 2 विशेष विमानें संचालित होने की उम्मीद है, 400 से अधिक भारतीयों को घर वापस लाएंगे|




करीब 3,000 भारतीय अभी भी यूक्रेन के पड़ोसी देशों में हैं -केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा है कि,''हम अब तक करीब 20,000 में से 16,000 से अधिक भारतीयों को यूक्रेन से निकाल चुके हैं। करीब 3,000 भारतीय अभी भी यूक्रेन के पड़ोसी देशों में हैं। भारतीय दूतावास छात्रों को निकालने के लिए व्यवस्थाएं कर रही है|


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-11-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


यूक्रेनी शरणार्थियों की मदद के लिए फंड बनाएगा पोलैंड

पोलैंड की सरकार ने यूक्रेन के शरणार्थियों की मदद के लिए आठ अरब ज्लॉटी (लगभग 134 अरब चार करोड़ 94 लाख सात हजार 600 रुपये) का कोष बनाने की तैयारी कर रही है। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि 24 फरवरी को रूस का हमला शुरू होने के बाद से 15 लाख से अधिक यूक्रेनी देश छोड़ चुके हैं। इनमें से 10 लाख से ज्यादा पोलैंड में दाखिल हुए हैं।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-10-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us-britain


पीएम मोदी ने पुतिन से 50 मिनट तक की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की। फोन कॉल करीब 50 मिनट तक चली। उन्होंने यूक्रेन में उभरती स्थिति पर चर्चा की। राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेनी और रूसी टीमों के बीच वार्ता की स्थिति पर PM मोदी को जानकारी दी| PM ने राष्ट्रपति पुतिन से आग्रह किया कि वे अपनी टीमों के बीच चल रही बातचीत के अलावा यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ सीधी बातचीत करें। PM मोदी ने सूमी सहित यूक्रेन के कुछ हिस्सों में संघर्ष विराम और मानवीय गलियारों की स्थापना की घोषणा की सराहना की| प्रधानमंत्री मोदी ने सूमी से भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने के महत्व पर जोर दिया। राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी सुरक्षित निकासी में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया: भारत सरकार के सूत्र


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-9-ukraines-volodymyr-zelensky-vladimir-putin-india-us-british-indian-student


रूस से ईंधन निर्भरता खत्म करने पर प्रस्ताव लाएगा ईयू आयोग

यूरोपीय संघ (ईयू) आयोग की अध्यक्ष ने कहा है कि हम कितनी जल्दी रूसी जीवाश्म ईंधन पर अपनी निर्भरता खत्म कर सकते हैं, इस पर आयोग मंगलवार को एक प्रस्ताव पेश करेगा। इसका मतलब यह है कि आपूर्तिकर्ताओं में विविधता आएगी, एलएनजी औक पाइपपलाइन गैस को अपनाना होगा, ईयू को नवीनीकृत ऊर्जा में निवेश बढ़ाना होगा और ऊर्जा दक्षता में भी इजाफा करना होगा।




जेलेंस्की ने रूस के हमलों को फिर बताया आतंकवाद

यूक्रेन के मीडिया संगठन 'द कीव इंडिपेंडेंट' के अनुसार राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रात में रूस ने माइकोलाइव पर हमला किया। उन्होंने रॉकेटों से रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। उन्होंने खारकीव और उसके आस-पास के इलाकों पर हमले किए। सैन्य दृष्टिकोण से इसका कोई मतलब नहीं है। यह स्पष्ट रूप से आतंकवाद है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-8th-day-live-vladimir-putin-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us-britain 


पालतू तेंदुए और जैगुआर के बिना यूक्रेन छोड़ने को तैयार नहीं भारतीय डॉक्टर
यूक्रेन के डोनबास में फंसे एक भारतीय डॉक्टर गिरिकुमार पाटिल अपने पालतू जैगुआर और तेंदुए के बिना यूक्रेन छोड़ने के लिए तैयार नहीं ह??ं। उन्होंने कहा कि मैंने दूतावास से संपर्क किया था लेकिन उनकी ओर से कोई ठीक-ठीक उत्तर नहीं मिला। मेरा घर रूसियों से घिरा हुआ है लेकिन मैं अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहा हूं। मैं इन जानवरों को अपने बच्चों की तरह मानता हूं। गिरिकुमार को जैगुआर कुमार के नाम से भी जाना जाता है।



अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में सुनवाई शुरू

यूक्रेन पर रूस के हमले के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। वहीं यूक्रेन व रूस के बीच जंग रुकवाने के लिए चीन ने मध्यस्थता करने की पेशकश की है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7th-day-live-updates-vladimir-putin-vs-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us


रूस ने यूक्रेन पर किए 600 से ज्यादा मिसाइल हमले- पेंटागन

रूस-यूक्रेन के बीच भले ही दूसरी बार सीजफायर का एलान हुआ हो, लेकिन दोनों देशों की ओर से भारी तबाही मचाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका व नाटो ने यूक्रेन को एक सप्ताह के अंदर 17 हजार से ज्याद टैंक रोधी हथियार दिए हैं। वहीं पेंटागन का कहना है कि, रूस ने यूक्रेन में 600 से ज्यादा मिसाइल हमले किए हैं।



यूक्रेन-रूस के बीच मध्यस्थता करना चाहता है चीन
यूकेन संकट के बीच चीन ने रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्थता करने की इच्छा जताई है। चीनी विदेश मंत्री ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध विराम के लिए वह आवश्यक मध्यस्थता करने के लिए तैयार हैं।



पुतिन समेत 100 से अधिक रूसी राजनेताओं पर प्रतिबंध- न्यूजीलैंड

यूक्रेन संकट के बीच न्यूजीलैंड ने 100 से अधिक रूसी राजनेताओं व व्यापारियों पर प्रतिबंध लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उन राजनेताओं में से एक हैं।



भारत ने देश के बाहर पहले भी चलाए हैं सफल अभियान- कांग्रेस:
यूक्रेन संकट पर कांग्रेस पार्टी की ओर से बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि, अपने नागरिकों को भारत वापस लाना भारत सरकार का कर्तव्य है। हमें यह याद रखना होगा कि अतीत में भी भारतीय वायु सेना और नौसेना ने खाड़ी युद्ध, लेबनान, लीबिया और इराक से भारतीयों को निकालने के लिए सफल अभियान चलाए हैं।



 https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-6th-day-russo-ukraine-war-continues-russias-nuclear-triad-preparations


शांतिपूर्ण वार्ता के लिए यूक्रेन की प्रतिबद्धता की भारत ने सराहना की

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने बताया,''रूसी आक्रमण के मुकाबला के बारे में भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को सूचित किया। युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सहायता और उच्चतम स्तर पर शांतिपूर्ण वार्ता के लिए यूक्रेन की प्रतिबद्धता की भारत ने सराहना की है|




प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से बात की

प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से फोन पर बात की। फोन कॉल लगभग 35 मिनट तक चली। दोनों नेताओं ने यूक्रेन में स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी सीधी बातचीत की सराहना की|प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में यूक्रेन सरकार द्वारा दी गई सहायता के लिए राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने सूमी से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए जारी प्रयासों में यूक्रेन सरकार से निरंतर समर्थन मांगा|


 https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-5th-day-live-russia-ukraine-talks-in-belarus-to-end-the-war


भारतीय युवक अपने पालतू जानवर के साथ यूक्रेन के खार्किव से भारत लौटा

दिल्ली: यूक्रेन संकट के बीच एक भारतीय युवक अपने पालतू जानवर के साथ यूक्रेन के खार्किव से भारत लौटा। रंजीत रेड्डी ने बताया, "मैंने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से आग्रह किया था जिसके बाद उन्होंने मुझे अपने साथ पालतू जानवर को ले जाने की इजाज़त दी गई। मैं बैंगलोर का निवासी हूं।"



बॉर्डर तक पहुंचना बहुत मुश्किल था, हमें लगभग 25 किलोमीटर चलना पड़ा

दिल्ली: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र स्पेशल फ्लाइट से बुडापेस्ट से दिल्ली पहुंचे।  एक छात्रा ने बताया, "बॉर्डर तक पहुंचना बहुत मुश्किल था, हमें लगभग 25 किलोमीटर चलना पड़ा। उसके बाद भारतीय दूतावास ने हमारी मदद की। इससे हमारी पढ़ाई खराब नहीं होनी चाहिए।"


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-4th-day-live-russias-fourth-day-of-attack-on-ukraine-russian-troops-enter-other-city 



...यह हत्या है

कीव इंडिपेंडेंट ने बताया,'' यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने कहा कि "रूस ने घोषणा की कि कल वह हमारी डिफेंस इंडस्ट्री एंटरप्राइजेज पर बमबारी करेगा। उनमें से ज़्यादातर हमारे शहरों में स्थित हैं जिनके आसपास नागरिक हैं। यह हत्या है"



युद्ध-विरोधी विरोध प्रदर्शनों में शामिल 4,300 से अधिक लोग हिरासत में लिए गए

रूस में युद्ध-विरोधी विरोध प्रदर्शनों में 4,300 से अधिक लोग हिरासत में लिए गए: रॉयटर्स



यूक्रेन में अब तक 38 बच्चों की मौत

यूक्रेन में रूस की ओर से की जा रही गोलीबारी में अब तक 38 बच्चों की मौत हो गई है। यह दावा यूक्रेन की संसद के मानवाधिकार कमिश्नर ने किया है। उन्होंने बताया कि 71 बच्चे जख्मी हैं, वे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-3rd-day-russias-biggest-attack-on-ukraines-capital-kiev-heavy-damage-to-many-buildings 


यू्क्रेन ने जी-7 देशों को भेजी अपेक्षित प्रतिबंधों की सूची

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि, रूस पर अब तक लगाए गए प्रतिबंध उसे रोकने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले यूक्रेन की ओर से जी-7 देशों व यूरोपीय संघ को एक पत्र भेजा गया है। इसमें यूक्रेन की ओर से रूस पर अपेक्षित प्रतिबंधों की सूची भी संलग्न है। राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि, रूस पर और भी ज्यादा सख्त प्रतिबंध लगने चाहिए।



यूक्रेन में फिर से सीजफायर का एलान

रूस-यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की बातचीत से पहले रूस की ओर से बड़ा एलान किया गया है। खबरों के मुताबिक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो के मानवीय कॉरिडोर के अनुरोध पर पुतिन ने भारतीय समयानुसार सोमवार दोपहर 12ः30 मिनट से सीजफायर की घोषणा की है। इस दौरान युद्ध में फंसे आम लोगों को निकालने के लिए मानवीय कॉरिडोर बनाया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, कीव, खारकीव, मारियुपोल और सूमी में सीजफायर रहेगा।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-second-day-of-attack-on-ukraine-ukraine-army-continues-to-fight-with-russian-army 


रूस ने यूक्रेन के पूर्वी शहरों को बमों से पाट दिया

रूस ने यूक्रेन के पूर्वी शहरों को बमों से पाट दिया है। प्रेसिडेंट जेलेंस्की आम लोगों से बंदूकें उठाने की अपील कर रहे हैं। अमेरिकी एक्सपर्ट कहते हैं कि जेलेंस्की को फिनलैंड जैसे छोटे से देश से सीखना चाहिए था, जिसने 80 साल पहले आम नागरिकों के दम पर तीन महीने तक सोवियत आर्मी से टक्कर ली थी।



युद्ध में किसी ने बच्चे खोए, तो किसी के सिर से उठा पिता का साया

रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग ने आम लोगों की जिंदगी दुश्वार कर दी है। पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग या बच्चे.. कोई भी मिसाइलों के हमलों और सेना की गोलीबारी के बीच महफूज नहीं है। 


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7-ukrainians-killed-9-injured-in-russian-shelling 



रूस-यूक्रेन के बीच जंग 12वें दिन में पहुंच गई है। इस बीच अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि, रूस कीव पर कब्जे के लिए सीरियाई लड़ाकों की टुकड़ी को उतार सकता है। दरअसल, ये सीरियाई लड़ाके शहरी क्षेत्रों में युद्ध के लिए प्रशिक्षित होते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अभी यह नहीं कहा जा सकता कि कितने लड़ाके रूस की ओर से भेजे जाएंगे, लेकिन कई सीरियाई लड़ाके यूक्रेन में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।