मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Russia and Ukraine War Day 23: यूक्रेन में सभी भारतीय नागरिकों के लिए दूतावास ने एडवाइजरी जारी की

Russia and Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग को आज 23वां दिन है। रूसी सेना अब पश्चिमी यूक्रेन के सुरक्षित समझे जाने वाले इलाकों को भी निशाना बना रही है। इसी क्रम ने आज लवीव के एयरपोर्ट पर स्ट्राइक की गई।…

Russia and Ukraine War Day 23: यूक्रेन में सभी भारतीय नागरिकों के लिए दूतावास ने एडवाइजरी जारी की
Russia and Ukraine War Day 23: यूक्रेन में सभी भारतीय नागरिकों के लिए दूतावास ने एडवाइजरी जारी की | फ़ोटो: TVL News

Russia and Ukraine War:  रूस-यूक्रेन जंग को आज 23वां दिन है। रूसी सेना अब पश्चिमी यूक्रेन के सुरक्षित समझे जाने वाले इलाकों को भी निशाना बना रही है। इसी क्रम ने आज लवीव के एयरपोर्ट पर स्ट्राइक की गई। लवीव के मेयर ने बताया कि हमले में इमारतों को नुकसान हुआ है, लेकिन एयरपोर्ट सुरक्षित है। दूसरी तरफ चेर्नेहीव की गोलीबारी में एक अमेरिकी और कई यूक्रेनी नागरिकों ने मौत हो गई। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को ‘प्योर ठग’ और ‘हत्यारा तानाशाह’ कहा है। बाइडेन ने यह बात कैपिटल हिल में सेंट पैट्रिक डे के मौके पर हुए कार्यक्रम में कही।


यूक्रेन पर हमले का 23वां दिन LIVE



जैविक हथियारों के घटक यूक्रेनी क्षेत्र में बनाए गए थे, हमारे रक्षा मंत्रालय को यूक्रेन के क्षेत्र में पेंटागन द्वारा की गई गैरकानूनी गतिविधियों के बारे में अधिक सामग्री प्राप्त हो रही है: यूक्रेन पर यूएनएससी की बैठक में रूसी प्रतिनिधि




पुतिन ने की विशाल रैली, यूक्रेन पर हमला तेज किया

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के नियंत्रण वाले क्रीमीया पर कब्जे की आठवीं वर्षगांठ के मौके पर एक रैली में नजर आए। इस बीच उन्होंने यूक्रेन पर गोलाबारी और मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार राजधानी मॉस्को के लुझ्निकी स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में दो लाख से अधिक लोग मौजूद थे। कुछ रिपोर्ट ऐसी भी सामने आई हैं जिनमें कहा जा रहा है कि लोगों को जबरन इस रैली में शामिल होने के लिए भेजा गया है।


पोप फ्रांसिस ने की रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध की निंदा

पोप फ्रांसिस ने रूस-यूक्रेन युद्ध में शक्ति के दुरुपयोग की निंदा की है। उन्होंने यूक्रेनियों की मदद के लिए आह्वान करते हुए कहा कि इन लोगों की पहचान, इतिहास और परंपरा पर हमला हुआ है जिसे वो बचाने की कोशिश कर रहे हैं।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-18-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


यूएनएससी में भारत ने जताई यूक्रेन में हालात पर चिंता

भारत ने यूएनएससी में कहा कि हम बायोलॉजिकल एंड टॉक्सिन वेपन्स कन्वेंशन (बीटीडब्ल्यूसी) को एक प्रमुख वैश्विक और गैर भेदभावपूर्ण निरस्त्रीकरण कन्वेंशन के रूप में बहुत महत्व देते हैं। यह सार्वजनिक विनाश के हथियारों की एक पूरी श्रेणी पर प्रतिबंध लगाता है। भारत ने कहा कि हम यूक्रेन में बिगड़ते हालात को लेकर चिंतित हैं और रूस व यूक्रेन के बीच कूटनीतिक वार्ता के हालिया दौर का स्वागत करते हैं।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-17-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



व्लादिमीर पुतिन ने रूस की एकजुटता को सराहा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को लुझ्निकी स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए यूक्रेन में अपने 'विशेष सैन्य अभियान' के दौरान देश की एकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश ने इस तरह की एकता बहुत लंबे समय से नहीं देखी थी। क्रीमिया पर कब्जे की आठवीं वर्षगांठ के मौके पर उनके संबोधन का प्रसारण रूस के सरकारी टीवी पर भी हुआ लेकिन अचानक इस प्रसारण को रोक दिया गया।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-no-intention-of-sending-us-troops-to-ukraine-to-fight-war-against-russia-says-america-amid-russia-ukraine-war


 रूस ने अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन कर बायोलॉजिकल हथियार बनाए

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में यूक्रेन संकट पर हो रही बैठक में अमेरिकी प्रतिनिधि ने कहा कि पिछले सप्ताह हमने रूसी प्रतिनिधि की अजीबोगरीब थ्योरी सुनी थीं। इस सप्ताह हम ऐसी बातें सुन रहे हैं, जिनके बारे में लगता है कि ये बाते उन्हें इंटरनेट के किसी अंधेरे कोने से भेजी गई हैं। अमेरीकी प्रतिनिधि ने कहा कि यूक्रेन के पास बायोलॉजिकल वेपन प्रोग्राम नहीं है। ऐसी प्रयोगशालाएं नहीं हैं, ये न रूस की सीमा के पास हैं न दुनिया में कहीं और। वहां केवल सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। असल में रूस ने अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन कर बायोलॉजिकल हथियार बनाए हैं।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-15-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


यूएनएससी में रूस ने अमेरिका पर लगाए आरोप

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में यूक्रेन संकट पर बैठक हो रही है। इस दौरान रूस के प्रतिनिधि ने कहा कि यूक्रेन में बायोलॉजिकल हथियारों के कंपोनेंट तैयार किए गए थे। हमारे रक्षा मंत्रालय को यूक्रेन में पेंटागन की ओर से की जा रहीं गैरकानूनी गतिविधियों के बारे में और सामग्री मिल रही है। उन्होंने कहा, 'हमने यह कभी नहीं कहा कि यूक्रेन के पास खुद का बायोलॉजिकल प्रोग्राम है। हमने यह कहा कि ये प्रोग्राम अमेरिका का है और यूक्रेन को अंधेरे में रखा जा रहा है।'


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-14-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


यूक्रेन संकट पर बाइडन और जिनपिंग के बीच हुई बात

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के साथ वीडियोलिंक से बात की है। व्हाइट हाउस ने बताया कि यह नवंबर में वीडियो शिखर सम्मेलन के बाद दोनों नेताओं के बीच पहली बार बात हुई। चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार जिनपिंग ने बाइडन से कहा है कि यूक्रेन में जिस तरह का संघर्ष हो रहा है वैसी घटनाएं किसी के भी हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन संकट ऐसा मुद्दा है जिसे हम नहीं देखना चाहते हैं।



मारियुपोल में प्रसूति अस्पताल फिर से बनाने को तैयार ग्रीस

ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस ने कहा है कि हमारा देश यूक्रेन के मारियुपोल में बमबारी करते तबाह हुए गए प्रसूति अस्पताल (मैटर्निटी हॉस्पिटल) को फिर से बनाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि ग्रीस मारियुपोल में प्रसूति अस्पताल का पुनर्निर्माण करने के लिए तैयार है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-13-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


थिएटर मलबे से लोगों को निकालने का काम जारी

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि मारियुपोल में रूसी एयरस्ट्राइक का निशाना बने थिएयर के मलबे को हटाने का और उसमें फंसे लोगों को निकालने का काम चल रहा है। अभी तक मलबे से 130 लोगों को निकाला जा चुका है। जानकारी के अनुसार हमले के समय इसमें लगभग 1300 नागरिक शरण लिए हुए थे।



21 मार्च को बेंगलुरु पहुंचेगा नवीन का शव

यूक्रेन में रूस के हमले में जान गंवाने वाले भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा का शव 21 मार्च को बेंगलुरु पहुंचेगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नवीन खारकीव मेडिकल यूनिवर्सिटी में अंतिम वर्ष का छात्र था। बोम्मई ने बताया कि 21 मार्च को उसका शव बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंच जाएगा।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-12-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


समझौते के लिए ईयू सदस्यता अभियान बंद नहीं करेगा यूक्रेन

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ आंद्री सिबिहा ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस के साथ समझौते के एक हिस्से के रूप में यूरोपीय संघ में शामिल होने के अपने प्रयास नहीं रोकेगा। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है, रूस के साथ वार्ता चल रही है लेकिन यह काफी कठिन है।



कीव में अब तक 222 की मौत, 889 लोग घायल हुए

24 फरवरी को रूस की ओर से हमले की शुरुआत के बाद से यूक्रेन की राजधानी कीव में कम से कम 222 लोगों की जान जा चुकी है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इनमें 60 नागरिक और चार बच्चे भी शामिल हैं। कीव शहर प्रशासन ने एक बयान में बताया कि 889 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 241 नागरिक और 18 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा युद्ध की शुरुआत के बाद से कीव में 757 बच्चों ने जन्म लिया है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-11-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


श्रीलंका से यूक्रेन के समर्थन में आवाज उठाने की अपील

अमेरिका और मुख्य पश्चिमी देशों के दूतावासों ने श्रीलंका से अनुरोध किया है कि वह यूक्रेन के समर्थन में आवाज उठाए। राजनयिकों ने श्रीलंका से कहा है कि उसे यूक्रेन में रूस के हमले को रोकने के लिए व्लादिमीर पुतिन पर दबाव बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। श्रीलंका ने पिछले महीने कहा था कि वह इस विवाद में किसी का पक्ष नहीं लेगा।



कीव में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवायजरी

यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थित भारतीय दूतावास ने यहां अभी भी मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवायजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि भारतीय दूतावास काम कर रहा है और सहयोग के लिए हमसे कभी भी संपर्क किया जा सकता है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-10-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us-britain


जेलेंस्की ने ब्रिटेन को सहयोग के लिए कहा धन्यवाद

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ने एक ट्वीट में बताया कि मैंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से बात की है और रूस के खिलाफ युद्ध में मजबूत सहयोग के लिए ब्रिटिश सरकार का आभार जताया।



मारियुपोल में थिएटर के मलबे से निकाले गए 130 लोग

यूक्रेन के मानवाधिकार आयुक्त ल्युडमिला डेनिसोवा ने कहा है कि मारियुपोल के थिएटर के मलबे से अब तक 130 लोगों को निकाला जा चुका है। इस थिएटर पर रूस ने बुधवार को एयर स्ट्राइक कर दी थी। माना जा रहा है कि हमले के वक्त थिएयर में करीब 1300 लोगों ने शरण ले रखी थी।


रूस के खिलाफ प्रतिबंधों पर यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की ईयू से बात

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने बताया है कि मैंने यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल से रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के एक पैकेज पर बात की है। यूरोपीय ब्लॉक ने इस सप्ताह की शुरुआत में प्रतिबंधों के चौथे दौर को अनुमति दी थी। इसमें रूसी ऊर्जा क्षेत्र में निवेश, लग्जरी उत्पादों के निर्यात और रूस से स्टील उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध शामिल हैं।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-9-ukraines-volodymyr-zelensky-vladimir-putin-india-us-british-indian-student


बाइडन और जिनपिंग आज करेंगे फोन पर बात
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग आज फोन पर वार्ता करने वाले हैं। व्हाइट हाउस ने बीजिंग को चेतावनी दी है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के लिए सैन्य या आर्थिक सहायता मु??ैया करना वाशिंगटन और अन्य की ओर से गंभीर अंजाम को न्योता देगा। इस वार्ता की योजना पर तब से काम हो रहा है, जब बाइडन और जिनपिंग ने नवंबर में एक डिजिटल बैठक की थी। हालांकि, इस वार्ता में यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर वाशिंगटन और बीजिंग के बीच मतभेदों के केंद्र में रहने की उम्मीद है।



जेलेंस्की ने सैन्य सहायता के लिए अमेरिका का आभार जताया

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने राष्ट्र के नाम संदेश में अतिरिक्त सैन्य सहायता के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का आभार जताया। जेलेंस्की ने अपने एक वीडियो संबोधन में यह बात कही लेकिन यह नहीं बताया कि नए पैकेज में क्या चीजें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मैं इसकी जानकारी रूस को नहीं देना चाहता हूं।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-8th-day-live-vladimir-putin-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us-britain 


यूक्रेन में तबाह हो रही खाद्य आपूर्ति श्रंखला

विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के एक अधिकारी ने कहा है कि यूक्रेन में खाद्य आपूर्ति श्रंखला टूट रही है। यहां बुनियादी ढांचों का एक हिस्सा नष्ट हो चुका है और कई किराना स्टोर और वेयरहाउस खाली पड़े हुए हैं। यूक्रेन संकट के लिए डब्ल्यूईपी के आपातकालीन समन्वयक जेकब कर्न ने कहा कि मारियुपोल जैसे शहरों में आपूर्ति समाप्त हो रही है और मानवीय मदद के काफिले शहर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।



लवीव: ब्लैक सी की ओर दागी गई थी मिसाइल

यूक्रेन की वायु सेना ने कहा है कि लवीव में एयरक्राफ्ट रिपेयर प्लांट पर ब्लैक सी की ओर से दागी गई मिसाइल से हमला हुआ था। इसने यह भी कहा कि दो और रूसी मिसाइलों को निशाने पर टकराने से पहले ही यूक्रेनी एंटी एयरक्राफ्ट डिफेंस ने मार गिराया था। हमले के समय रिपेयर प्लांट में काम नहीं चल रहा था।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7th-day-live-updates-vladimir-putin-vs-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us


पुतिन ने यूक्रेन पर बातचीत रोकने का लगाया आरोप

पुतिन ने यूक्रेन पर बातचीत रोकने का आरोप लगाया| कहा कि मास्को 'समाधान' खोजने के लिए तैयार है: क्रेमलिन ने जर्मनी के स्कोल्ज़ो के साथ पुतिन की कॉल के बाद



ब्रिटेन ने रूसी समर्थित ब्रॉडकास्टर आरटी का लाइसेंस किया रद्द

ब्रिटेन के संचार नियामक ने यूक्रेन युद्ध कवरेज की जांच के बीच रूसी समर्थित ब्रॉडकास्टर आरटी का लाइसेंस रद्द कर दिया। समाचार एजेंसी एपी ने इसकी जानकारी दी है।


 https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-6th-day-russo-ukraine-war-continues-russias-nuclear-triad-preparations


यूक्रेन कर रहा शांति वार्ता टालने की कोशिश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से फोन पर बात की। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से फोन पर बात की। इस दौरान पुतिन ने कहा कि कीव की ओर से रूस के साथ शांति वार्ता को टालने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन मॉस्को वार्ता के लिए तत्पर है। पुतिन ने कहा कि कीव वार्ता की प्रक्रिया में देरी करने के हर संभव प्रयास कर रहा है।



ऑस्ट्रेलिया ने 11 रूसी बैंकों पर लगाया प्रतिबंध

ऑस्ट्रेलिया ने 11 रूसी बैंकों और सरकारी एजेंसियों पर प्रतिबंध लगाया।



रूसी सेना ने पश्चिमी यूक्रेन में Lviv हवाईअड्डा क्षेत्र पर किया हमला

रूसी सेना ने पश्चिमी यूक्रेन में Lviv हवाईअड्डा क्षेत्र पर हमला कर दिया है। इस हमले में भारी नुकसान की आशंका है।


 https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-5th-day-live-russia-ukraine-talks-in-belarus-to-end-the-war


रूस ने यूक्रेन के डोनबास को नो-फ्लाई जोन घोषित किया

डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के एक अलगाववादी अधिकारी के अनुसार, रूस ने यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र पर एक नो-फ्लाई जोन स्थापित किया है। इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।



जेलेंस्की ने यूक्रेनी शहर मेलिटोपोल के मेयर को किया सम्मानित

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मेलिटोपोल के मेयर इवान फेडोरोव को ऑर्डर फॉर करेज से सम्मानित किया। बता दें कि फेडोरोव रूसी सेना के कब्जे में थे, उन्हें हाल ही में रिहा किया गया है। इस रिहाई के बदले में रूस ने अपने 9 सैनिकों को आजाद करवाया था।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-4th-day-live-russias-fourth-day-of-attack-on-ukraine-russian-troops-enter-other-city 


यूक्रेन के समर्थन में आया अरब का पहला देश लेबनान

लेबनान अरब का पहला देश बन गया है, जिसने यूक्रेन का समर्थन करते हुए रूस का विरोध किया है।



रूस के 14 ठिकानों पर बमबारी: यूक्रेन की एयर डिफेंड फोर्स

यूक्रेन की एयर डिफेंड फोर्स ने दावा किया है कि उन्होंने रूस के 14 ठिकानों को तबाह कर दिया है। यह एयरस्ट्राइक 17 मार्च को की गई थी। हालांकि रूस को कितना नुकसान हुआ है यह बात अभी सामने नहीं आई है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-3rd-day-russias-biggest-attack-on-ukraines-capital-kiev-heavy-damage-to-many-buildings 


यूक्रेन को मिला 203 नोबेल पुरस्कार विजेताओं का समर्थन

रूस के आक्रमण के खिलाफ यूक्रेन के समर्थन में 203 नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने पत्र लिखा है। इस पत्र में सभी ने कहा कि, रूस का यह कदम 1939 में पोलैंड पर नाजी जर्मनी के हमले की याद दिलाता है।



रूस पर दबाव बढ़ाना जारी रखेगा अमेरिका, युद्ध समाप्त होने तक

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि,''हम रूस पर दबाव बढ़ाना जारी रखेंगे, जब तक कि वह इस युद्ध को समाप्त नहीं कर देता। हम यूक्रेन के लोगों को जीवन रक्षक सहायता प्रदान करना जारी रखेंगे|


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-second-day-of-attack-on-ukraine-ukraine-army-continues-to-fight-with-russian-army 


Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग को आज 23वां दिन

यूक्रेन और रूस के बीच लगातार 23वें दिन भी जंग जारी है। दोनों में से कोई देश एक-दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बार फिर से पुतिन के लिए तल्ख शब्दों का प्रयोग किया। बाइडन ने पुतिन को हत्यारा तानाशाह और एक विशुद्ध ठग बताया। इसके अलावा जेलेंस्की ने एक बार फिर से देश को संबोधित किया।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7-ukrainians-killed-9-injured-in-russian-shelling 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।