मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Ukraine- Russia War Day 26: रूस के विपक्षी नेता को नौ साल कैद की सजा, रूसी सेना पर 'झूठी' जानकारी पर पत्रकार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज

Ukraine- Russia War Day 27: रूस यूक्रेन जंग का आज 27वां दिन है। रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 27वें दिन भी जंग जारी है। यूक्रेन का दावा है कि अब तक रूस के 15,300 सैनिक मारे जा चुके हैं। इसके अलावा उसे…

Ukraine- Russia War Day 26: रूस के विपक्षी नेता को नौ साल कैद की सजा, रूसी सेना पर 'झूठी' जानकारी पर पत्रकार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज
Ukraine- Russia War Day 26: रूस के विपक्षी नेता को नौ साल कैद की सजा, रूसी सेना पर 'झूठी' जानकारी पर पत्रकार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज | फ़ोटो: TVL News

Ukraine- Russia War Day 27:  रूस यूक्रेन जंग का आज 27वां दिन है।  रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 27वें दिन भी जंग जारी है। यूक्रेन का दावा है कि अब तक रूस के 15,300 सैनिक मारे जा चुके हैं। इसके अलावा उसे 509 टैंक, 123 हेलिकॉप्टर, 99 विमान और 15 विशेष उपकरणों का भी नुकसान हुआ है।  दूसरी तरफ, पुतिन सरकार के समर्थक कहे जाने वाले कॉम्सोमॉलिस्का प्रावदा के मुताबिक, यूक्रेन के खिलाफ जंग में अब तक 10 हजार रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। रिपोर्ट में मारे गए सैनिकों की तादाद 9,861 बताई गई। घायलों की संख्या 16,153 बताई गई। खास बात यह है कि सोमवार देर रात जारी यह खबर जैसे ही वेबसाइट पर आई। उसके कुछ ही घंटे बाद इसे हटा दिया गया। इसके पीछे सरकार का दबाव बताया गया है।



यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने NATO से दो टूक लहजे में सवाल पूछा है कि NATO साफ करे कि यूक्रेन को अपने अलायंस में जगह दे रहे हैं या नहीं? सच तो ये है वो रूस से डरते हैं। वहीं यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर डोनबास के डोनेट्स्क और लुहान्स्क से लगभग 2,500 यूक्रेनी बच्चों को किडनैप करके रूस भेजने का आरोप लगाया गया है।



दूसरी तरफ यूक्रेन युद्ध की वजह से यूरोप में शरणार्थी संकट लगातार गहराता जा रहा है। जर्मन के विदेश मंत्री ने यूरोपियन यूनियन को 80 लाख यूक्रेनी शरणार्थियों के लिए तैयार रहने को कहा है। UNHRC की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग शरणार्थी के रूप में देश के अंदर और बाहर शिफ्ट हो चुके हैं।


यूक्रेन पर हमले का 27वां दिन LIVE



रूस में विपक्षी नेता नवलनी को नौ साल कैद की सजा

यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी को नौ साल कैद की सजा सुनाई गई है। उन्हें धोखाधड़ी और अदालत की अवमानना का दोषी करार दिया गया है। उन्हें 12 लाख रूबल का जुर्माना भी चुकाना होगा।




रूसी सेना पर 'झूठी' जानकारी पर पत्रकार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज

रूस ने रूसी सेना के बारे में 'झूठी' जानकारी वाली खबरें प्रकाशित करने के आरोप में एक पत्रकार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है।



यूक्रेन ने मार गिराया मारियुपोल पर बम बरसा रहा रूसी विमान

यूक्रेनी मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन के बलों ने मारियुपोल शहर पर बम बरसा रहे एक रूसी विमान को मार गिराया है। मारियुपोल सिटी काउंसिल ने बताया कि रूसी विमान मंगलवार को शाम 4.45 बजे (स्थानीय समयानुसार) यूक्रेनी सेना ने मार गिराया।



यूक्रेनी पत्रकार रिहा हुई, रूसी सैनिकों ने बनाया था बंधक

यूक्रेन की एक पत्रकार विक्टोरिया रोश्चिना को रूस के कब्जे से रिहा कर दिया गया है। विक्टोरिया की रिहाई से पहले रूसी बलों ने उससे जबरन एक वीडियो रिकॉर्ड करवाया जिसमें वह कह रही है कि रूसी सैनिकों ने मेरी जान बचाई। यह जानकारी यूक्रेनी मीडिया संगठन द कीव इंडेपेंडेंट ने दी है। विक्टोरिया को 15 मार्च को बंधक बनाया गया था।


मारियुपोल के अंदर पहुंचे रूसी सैनिक

अमेरिका के वरिष्ठ रक्षा अधिकारी जैक डेश के के अनुसार रूस के सैनिक यूक्रेन के मारियुपोल शहर के अंदर पहुंच गए हैं। इनमें डोनबास इलाके के अलगाववादी बल भी शामिल हैं।



खरसन के नागरिकों को अपने क्षेत्र में ले जाने की तैयारी में रूस

वित्तीय स्थिरता बोर्ड (एफएसबी) के एक व्हिसलब्लोअर ने दावा किया है कि रूस खरसन पर बड़ा आतंक बरपाने करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए यहां के नागरिकों को रूस की सीमा में ले जाया जाएगा। इससे पहले अमेरिकी दूतावास ने भी दावा किया है कि रूस दो हजार से अधिक यूक्रेनी बच्चों को गैरकानूनी तरीके से अपनी सीमा में ले जा चुका है। व्हिसलब्लोअर नए एक खुले खत में लिखा कि लोगों को बीच रात में उनके घरों से उठा लिया जाएगा।


लुहांस्क क्षेत्र में अस्पताल पर रूस की गोलाबारी

यूक्रेन की आपातकालीन सेवाओं ने बताया है कि रूसी बलों ने लुहांस्क क्षेत्र के सेवेरदोनेत्स्क में बच्चों के अस्पताल पर गोलाबारी की है। इस दौरान अस्पताल की छत पर आग लग गई। जानकारी के अनुसार सात बच्चों और 15 वयस्कों को अस्पताल से निकाला गया है।



कीव के वैज्ञानिक संस्थान पर हमले में कम से कम एक की मौत

यूक्रेन की राजधानी कीन में एक वैज्ञानिक संस्थान पर हुए ड्रोन हमले में कम से कम एक व्यक्ति की जान जाने की खबर है। रूसी रक्षा मंत्रालय के एक इंटेलिजेंस अधिकारी ने इस हमले में तीन लोगों के मारे जाने का दावा किया था। 



खरसन में फंसे तीन लाख लोग, खत्म होने की कगार पर भोजन

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओलेग निकोलेंको ने कहा है कि खरसन में तीन लाख लोगों को रूसी सेना के हमले की वजह से भीषण मानवीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भोजन और मेडिकल आपूर्ति लगभग खत्म होनमे वाली है, फिर भी रूस ने नागरिकों को यहां से निकालने के लिए मानवीय कॉरिडोर खोलने पर सहमति नहीं जताई है। 



यूक्रेन संकट के हल के लिए भागीदारी करें चीन और ओआईसी: इमरान खान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कहा कि दुनिया 'शीत युद्ध' और प्रतिद्वंद्वी गुटों की राजनीति के कारण गलत दिशा में जा रही है। उन्होंने इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के विदेश मंत्रियों की परिषद (सीएफएम) की बैठक के दौरान यह सुझाव दिया कि रूस-यूक्रेन संघर्ष का समाधान खोजने के लिए मुस्लिम देशों और चीन को साझेदारी करनी चाहिए।



डेमोक्रेट ने नेता ने अमेरिकी सीनेट से की रूस के खिलाफ मांग

बहुमत वाले डेमोक्रेट नेता चक शूमर ने अमेरिकी सीनेट से 'सबसे पसंदीदा राष्ट्र' के रूप में रूस के कारोबार के दर्जे को रद्द करने का आह्वान किया है। सदन के प्रतिनिधियों ने बीती 17 मार्च को रूस के लिए स्थायी सामान्य व्यापार संबंध (पीएनटीआर) के खत्म करने के लिए सर्वसम्मति से विधेयक पारित किया था।



ब्रिटेन जा रहे यूक्रेन के अनाथ बच्चों को पोलैंड में रुकना पड़ा

यूक्रेन के दर्जनों अनाथ बच्चे और उनकी देखभाल करने वाले मंगलवार को पोलैंड में फंस गए क्योंकि यूक्रेन की सरकार से उन्हें पर्याप्त दस्तावेज नहीं दिए गए थे। ये लोग ब्रिटेन में शरण लेने जा रहे थे। यूक्रेन के शहर दनिप्रो के अनाथालयों के लगभग 50 बच्चे सोमवार को विमान से लंदन और उसके बाद स्कॉटलैंड जाने वाले थे लेकिन उन्हें एक लग्जरी होटल में रुकना पड़ा। होटल ने दस्तावेज का मुद्दा सुलझने तक उन्हें मुफ्त में रहने की अनुमति दी है। 



चेर्नोबिल संयंत्र के पास जंगल में लगी आग पर काबू पाया गया

यूक्रेन के प्राकृतिक संसाधन मंत्री ने रूसलान स्ट्रीलेट्स कहा है कि चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र के निकट लगी आग को बुझा लिया गया है। यह स्थान रूसी बलों के कब्जे में है। आग लगने से संयंत्र से परमाणु विकिरण फैलने की आशंका उत्पन्न हो गई थी। स्ट्रीलेट्स ने कहा कि विकिरण का स्तर सीमा के भीतर है। इससे पहले यूक्रेनी अधिकारियों ने रूसी बलों पर जानबूझ कर आग लगाने या उस पर गोलाबारी करने का आरोप लगाया था।



यूक्रेनी शरणार्थियों के चलते चरमराई मोल्डोवा की स्वास्थ्य व्यवस्था

यूक्रेन पर रूस के हमले की वजह से अब तक तीन लाख 31 हजार से अधिक यूक्रेनी शरणार्थी मोल्डोवा में प्रवेश कर चुके हैं। मोल्डोवा के स्वास्थ्य मंत्री आला नेमेरेंको ने कहा है कि इतनी बड़ी संख्या में यूक्रेनी शरणार्थियों के आने से हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव बहुत बढ़ा है। हमने यूरोपीय संघ और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों से मदद के लिए अपील की है।




रूस यूक्रेन में युद्ध को जीत नहीं सकता: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि यूक्रेन में युद्ध को जीता नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि लगभग एक महीने पहले यूक्रेन पर रूस के हमले की शुरुआत के बाद से पूरी दुनिया मानवीय पीड़ा और विनाश की साक्षी बन रही है। व्यवस्थित बमबारी और अस्पतालों, स्कूलों व रिहायशी इमारतों पर गोलाबारी ने नागरिकों को डर के साये में रहने के लिए मजबूर किया है। उन्होंने कहा कि मारियुपोल शहर को रूसी बलों ने दो सप्ताह से अधिक समय से घेर रखा है। अगर मारियुपोल रूस के कब्जे में आ भी जाता है तो भी यूक्रेन के हर शहर, हर सड़क और हर घर पर जीत नहीं पाई जा सकती। 


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-26-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


अमेरिकी दूतावास का दावा, रूस ने किया 2389 बच्चों का 'अपहरण'

यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थित अमेरिकी दूतावास ने दावा किया है कि रूसी बलों ने दोनेक्स्क और लुहांस्क क्षेत्र से 2389 बच्चों का अपहरण किया है। दूतावास ने यूक्रेन के विदेश मंत्रालय का हवाला देते हुए कहा कि 2389 यूक्रेनी बच्चों को अवैध रूप से नियंत्रित लुहांस्क व दोनेक्स्क क्षेत्रों से रूस ले जाया गया है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-25-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


यूक्रेनी सेना ने कीव के उपनगर से रूसी सैनिकों को खदेड़ा
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि मंगलवार सुबह भीषण लड़ाई के बाद यूक्रेनी बलों के कीव के रणनीतिक लिहाज से अहम उपनगर मकरीव से रूसी सेना को खदेड़ने में कामयाबी मिली है। वहीं, मारियुपोल के दक्षिणी बंदरगाह पर रूस ने हमले तेज कर दिए हैं। शहर से निकल रहे आम लोगों का कहना है कि बमबारी लगातार जारी है।



रूस के हमले में यूक्रेन के 10 अस्पताल पूरी तरह बर्बाद हुए

यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याश्को ने कहा है कि रूस के हमले में देश के 10 अस्पताल पूरी तरह तबाह हो गए हैं। इसके अलावा लड़ाई के चलते कई अस्पतालों में दवाइयां व अन्य आपूर्ति पहुंचाने में भी समस्या आ रही है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-23-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


यूरोपीय संघ में यूक्रेन की सदस्यता का समर्थन करेगा इटली

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आज इटली की संसद को संबोधित किया। वर्चुअल माध्यम से हुए इस संबोधन में जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सैनिकों के लिए यूक्रेन यूरोप का दरवाजा है, जहां वह घुसना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति किसी भी स्थिति में नहीं दी जा सकती। इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी ने कहा कि यूक्रेन ने यूक्रेन ने बेहद बहादुरी का प्रदर्शन किया है और हम यूरोपीय संघ में इसे शामिल करने का समर्थन करेंगे। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन में खाद्यान्न निर्यात पर खतरा आने से दुनिया के कई हिस्सों में भुखमरी की समस्या खड़ी हो सकती है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-18-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


जेलेंस्की ने की पोप फ्रांसिस से बात, कहा- संकट में मध्यस्थ बनें

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पोप फ्रांसिस से बात की है। जेलेंस्की ने एक ट्वीट में कहा कि मैं उन्हें कठिन मानवीय परिस्थितियों और रूसी सैनिकों की ओर से बचाव कॉरिडोर को बाधित करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस मानवीय संकट को समाप्त करने के लिए मध्यस्थ के रूप में पोप की भूमिका बहुत सराहनीय होगी। जेलेंस्की ने यूक्रेन और शांति के लिए प्रार्थनाओं को लेकर पोप को धन्यवाद कहा।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-17-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



फ्रांसीसी कार निर्माता रेनॉ ने मॉस्को में फिर शुरू किया काम

फ्रांस की वाहन निर्माता कंपनी रेनॉ ने मॉस्को में अपना उत्पादन फिर से शुरू कर दिया है। कंपनी ने 22 मार्च से रूस में अपना काम फिर से शुरू करने का फैसला किया। रेनॉ, रूस के सबसे बड़े कार निर्माता एव्टोवाज (AvtoVaz) की बहुसंख्यक मालिक है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-15-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


यूक्रेन की मदद के लिए ट्रस्ट फंड बनाने की तैयारी में ईयू

यूरोपीय संघ (ईयू) के नेता रूस के हमले का सामना कर रहे यूक्रेन के लिए एक ट्रस्ट फंड बनाने की तैयारी कर रहे हैं। यह फंड यूक्रेन को युद्ध के बाद तबाह हो चुके देश का पुनर्निर्माण करने में मदद करेगा। 



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-14-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


यूक्रेनी शरणार्थियों के लिए अपना नोबेल नीलाम करेंगे रूस के संपादक

रूस के समाचार संगठन 'नोवाया गजेटा' के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता संपादक दिमित्री मुरातोव ने यूक्रेनी शरणार्थियों की मदद के लिए पैसे जुटाने के लिए अपने नोबल पुरस्कार की नीलामी करने का एलान किया है। एक बयान में उन्होंने कहा कि नोवाया गजेटा और मैंने 2021 नोबेल शांति पुरस्कार मेडल को यूक्रेनी शरणार्थी फंड में दान करने का फैसला किया है।उन्हें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के प्रयासों के लिए मारिया रेसा के साथ संयुक्त रूप से 2021 नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-13-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


युद्ध में रूस के अब तक 15300 सैनिक मारे गए

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने 24 फरवरी को युद्ध की शुरुआत के बाद से 22 मार्च तक रूस को हुए नुकसान के बारे में जानकारी दी है। यूक्रेन का दावा है कि अब तक रूस के 15,300 सैनिक मारे जा चुके हैं। इसके अलावा उसे 509 टैंक, 123 हेलिकॉप्टर, 99 विमान और 15 विशेष उपकरणों का भी नुकसान हुआ है।  


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-12-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


35 लाख से अधिक लोग छोड़ चुके हैं यूक्रेन

संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी ने कहा है कि रूस के हमले के बाद से अब तक 35 लाख से अधिक लोग यूक्रेन से चले गए हैं। 


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-11-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


मारियुपोल को लेकर यूक्रेन की रूस से अपील

यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरीना वेरेश्चुक ने रूस से अपील की है कि मारियुपोल शहर में मानवीय आपूर्ति को प्रवेश करने की और नागरिकों को निकलने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि हम नागरिकों के लिए एक मानवीय कॉरिडोर खोलने की मांग करते हैं। वेरेश्चुक ने यह भी कहा कि रूस के सशस्त्र बल खरसन के नागरिकों तक मानवीय मदद पहुंचने नहीं दे रहे हैं।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-10-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us-britain


रूस ने किया माइकोलाइव बंदरगाह पर हमला

यूक्रेन के बंदरगाह प्रशासन ने कहा है कि रूसी सैनिकों ने मंगलवार को माइकोलाइव बंदरगाह पर हमला किया। बंदरगाह के बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-9-ukraines-volodymyr-zelensky-vladimir-putin-india-us-british-indian-student


रूस ने कबूली 10 हजार सैनिकों के मारे जाने की बात

रूसी सरकार के समर्थन से चलने वाली एक Komsomolskaya Pravda नाम की एक वेबसाइट ने 10 हजार सैनिकों के मारे जाने की बात पहले कबूल ली। लेकिन बवाल होने के बाद अखबार ने दावा किया कि उसकी वेबसाइट हैक कर ली गई थी और गलत सूचना छाप दी गई।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-8th-day-live-vladimir-putin-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us-britain 


रूस के प्रहार से यूक्रेन में तबाही

रूस द्वारा यूक्रेन में जारी हमले के बाद तबाही मची हुई है। इस हमले में अब तक 651 आवासीय भवन और 3780 घर नष्ट हो गए हैं।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7th-day-live-updates-vladimir-putin-vs-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us


क्रीमिया, डोनबास मुद्दे को केवल राष्ट्रपति द्वारा हल नहीं किया जा सकता: जेलेंस्की

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि क्रीमिया, डोनबास मुद्दे को केवल राष्ट्रपति द्वारा हल नहीं किया जा सकता है। यह एक लंबी प्रक्रिया है, इसे राडा और यूक्रेन के लोगों दोनों द्वारा हल किया जाना चाहिए। 


 https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-6th-day-russo-ukraine-war-continues-russias-nuclear-triad-preparations


बुधवार से फिर शुरू होगा संयुक्त राष्ट्र का आपातकालीन विशेष सत्र

यूक्रेन संकट को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा का आपातकालीन विशेष सत्र बुधवार को फिर से शुरू होगा। इस सत्र में फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका सहित 22 सदस्य देशों ने बैठक बुलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्यीय निकाय के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद को पत्र लिखा था।


 https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-5th-day-live-russia-ukraine-talks-in-belarus-to-end-the-war



पुतिन से बातचीत के लिए तैयार हूं: जेलेंस्की

युद्ध में भारी नुकसान झेलने वाले यूक्रेनी राष्ट्रपति ने एक बार फिर से दोहराया है कि वे रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात करने के लिए तैयार हैं।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-4th-day-live-russias-fourth-day-of-attack-on-ukraine-russian-troops-enter-other-city 


रूसी हमले की वजह से अब तक 33 लाख से ज्यादा लोगों ने यूक्रेन छोड़ा

संयुक्त राष्ट्र ने दावा किया है कि रूसी हमले की वजह से अब तक 33 लाख से ज्यादा लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-3rd-day-russias-biggest-attack-on-ukraines-capital-kiev-heavy-damage-to-many-buildings 


नाटो देश हमारा साथ दें नहीं तो डरपोक कहे जाएंगे

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की नाटो के रवैये से भी नाराज हो गए हैं। उन्होंने कहा कि नाटो देशों को या तो अब कहना चाहिए कि वे यूक्रेन का साथ दे रहे हैं या खुले तौर पर कहें कि वे हमें स्वीकार नहीं कर रहे हैं क्योंकि वे रूस से डरते हैं। नाटो के सदस्य डरपोक कहे जाएंगे।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-second-day-of-attack-on-ukraine-ukraine-army-continues-to-fight-with-russian-army 


रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 27वें दिन भी जंग जारी

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 27वें दिन भी जंग जारी है। यूक्रेन के कई शहरों में पुतिन की सेना बमबारी कर रही है। भारी नुकसान होने के बावजूद यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की आत्मसमर्पण करने के लिए तैयार नहीं हैं। 


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7-ukrainians-killed-9-injured-in-russian-shelling 


जेलेंस्की ने कहा है कि नाटो को या तो कहना चाहिए कि वे यूक्रेन को स्वीकार कर रहे हैं, या खुले तौर पर कहें कि वे ऐसा नहीं कर रहे क्योंकि वे रूस से डरते हैं। उधर, यूक्रेन के बंदरगाह प्रशासन ने कहा है कि रूसी बलों ने माइकोलाइव बंदरगाह पर हमला किया है। यहां की उप प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया है कि रूसी सैनिक खरसन में नागरिकों तक मानवीय मदद नहीं पहुंचने दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने मानवीय कॉरिडोर खोलने की मांग भी की है। रूसी समाचार संपादक दिमित्री मुरातोव ने यूक्रेनी शरणार्थियों की मदद के लिए अपने नोबेल पुरस्कार की नीलामी करने का एलान किया है|


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-no-intention-of-sending-us-troops-to-ukraine-to-fight-war-against-russia-says-america-amid-russia-ukraine-war


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।