मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा स्टेशन पर रूस का कब्जा, ज़ेलेंस्की ने रूस पर लगाया 'परमाणु आतंक' का आरोप

Russia-Ukraine War Day 9: रूस-यूक्रेन के बीच जंग नौवें दिन भी जारी है। रूसी सेना ने जपोजिरिया न्यूक्लियर प्लांट पर कब्जा कर लिया है। इसके पहले यहां गोलीबारी हुई जिससे प्लांट में आग लग गई थी। रूस के स…

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा स्टेशन पर रूस का कब्जा, ज़ेलेंस्की ने रूस पर लगाया 'परमाणु आतंक' का आरोप
Russia-Ukraine War: यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा स्टेशन पर रूस का कब्जा, ज़ेलेंस्की ने रूस पर लगाया 'परमाणु आतंक' का आरोप | फ़ोटो: TVL News

Russia-Ukraine War Day 9: रूस-यूक्रेन के बीच जंग नौवें दिन भी जारी है। रूसी सेना ने जपोजिरिया न्यूक्लियर प्लांट पर कब्जा कर लिया है। इसके पहले यहां गोलीबारी हुई जिससे प्लांट में आग लग गई थी। रूस के सैनिकों ने प्लांट की एडमिन और कंट्रोल बिल्डिंग पर कब्जा कर लिया। वहीं, चेर्नीहीव में 24 घंटों से रूसी सैनिक हवाई हमले कर रहे हैं। इन हमलों में 47 लोगों की मौत हो गई है।



रूसी सेना यूक्रेन को चारों ओर से घेर रही है। यूक्रेन के कई शहरों पर रूसी सेना ने कब्जे का दावा किया है। जपोरिजिया में परमाणु संयंत्र पर भी रूसी सेना ने हमला बोलकर नियंत्रण कर लिया है। यह यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र है। यूक्रेन की 25 से 30 फीसदी परमाणु ऊर्जा की इसी परमाणु संयंत्र से आपूर्ति की जाती है।  अधिकरी ने बताया, रूसी सेना ने यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा केंद्र के क्षेत्र में प्रवेश कर लिया है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-3rd-day-russias-biggest-attack-on-ukraines-capital-kiev-heavy-damage-to-many-buildings 


यूक्रेनी परमाणु निरीक्षणालय का कहना है, 'रूसी सेनाएं यूक्रेनी परमाणु ऊर्जा संयंत्र की साइट में प्रवेश कर चुकी हैं, जिसमें झड़पों के दौरान आग लग गई थी। बयान में कहा गया है कि संयंत्र के कर्मचारी सामान्य सुरक्षा नियमों के अनुसार रिएक्टर का संचालन और बिजली की आपूर्ति जारी रखे हुए हैं| यूक्रेनी परमाणु नियामक का कहना है कि Zaporozhye परमाणु ऊर्जा संयंत्र में विकिरण के रिसाव का पता नहीं चला है|



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-4th-day-live-russias-fourth-day-of-attack-on-ukraine-russian-troops-enter-other-city 




यूक्रेन के वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने संयंत्र पर हमले के बाद रूस पर 'परमाणु आतंक' का आरोप लगाया| ज़ेलेंस्की ने मास्को पर चेरनोबिल आपदा को "दोहराने" की इच्छा रखने का आरोप लगाया|


 https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-5th-day-live-russia-ukraine-talks-in-belarus-to-end-the-war


यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि पुतिन चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना जैसी दूसरी घटना को अंजाम देना चाहते हैं। जेलेंस्की का यह बयान तब सामने आया है जब रूसी सेना ने जपोजिरिया न्यूक्लियर प्लांट पर हमला किया। 


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-8th-day-live-vladimir-putin-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us-britain 


उन्होंने कहा- रूस के अलावा किसी दूसरे देश ने न्यूक्लियर प्लांट पर हमला नहीं किया है। इतिहास में यह पहली बार है। रूस ने परमाणु आतंक का सहारा लेना शुरू कर दिया है। ब्रिटिश पीएम जॉनसन ने भी जपोरिजिया पर हमले के बाद पुतिन पर पूरे यूरोप को खतरे में डालने का आरोप लगाया है।


 https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-6th-day-russo-ukraine-war-continues-russias-nuclear-triad-preparations


रूसी हमले में यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लांट में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, रूसी मिसाइल प्लांट के पास गिरी, जिससे यह घटना हुई। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के प्रमुख सलाहकार ने जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट में आग का वीडियो ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। 



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7th-day-live-updates-vladimir-putin-vs-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।