कीव: यूक्रेन में कीव पर कब्जे की जंग लगातार जारी है। गुरूवार यूक्रेन को रूस को दोनों देशों के बीच हुई वार्ता भी बेनतीजा रही है। इस बीच एक भारतीय छात्र हरजोत सिंह को गोली लग गई| कीव से आ रहे छात्र हरजोत सिंह को गोली लग गई और उसे बीच रास्ते से ही वापस कीव ले जाया गया।
कीव में एक अस्पताल से बोलते हुए हरजोत सिंह ने कहा,''यह घटना 27 तारीख की है। हम तीन लोगों ने सुरक्षित बाहर निकलने के लिए कैब बुक की। दो चेक प्वाइंट्स के बाद जैसे ही हम तीसरे चेक प्वांइट की तरफ़ बढ़े वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने हमें रोका| उन्होंने कहा कि आज यहां हालात खराब है, आप कल आएगा। इसके बाद हम वापस आ रहे थे, इसी दौरान कीव शहर में गाड़ी में हमारे ऊपर फ़ायरिंग होनी शुरू हो गई। मुझे गोलियां लगीं और मैं बेहोश हो गया और इसके बाद मुझे 2 तारीख को अस्पताल में ही होश आया|
हरजोत सिंह ने कहा,डॉक्टरों ने बताया कि आप 3-4 घंटे तक सड़क पर पड़े हुए थे। डॉक्टरों ने बताया कि मेरा काफी खून बह गया था। इलाज के बाद अब मेरी तबीयत पहले से काफी अच्छी है... भारतीय दूतावास से अभी तक मुझे कोई सहायता नहीं मिली है|
यूक्रेन के कीव में फंसे घायल भारतीय छात्र हरजोत सिंह पर बोलते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा,''भारत सरकार हरजोत सिंह के इलाज का खर्च उठाएगी। हम उनकी मेडिकल स्थिति की जानकारी जुटाने में लगे हैं... संघर्ष क्षेत्र में होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है|