Russia-Ukraine Conflict (रूस-यूक्रेन टकराव): रूस और यूक्रेन के बीच एक बड़े युद्ध जैसी स्थिति बनती दिख रही है| इस बीच यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है। यूक्रेनी सेना ने लुहान्स्क क्षेत्र में पांच रूसी विमानों और एक सैन्य हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया है। गुरुवार को यूक्रेन की सेना ने बताया कि लुहान्स्क क्षेत्र में पांच रूसी विमानों और एक रूसी हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया है|
वही यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने गुरुवार को कहा कि व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन में एक सैन्य अभियान की घोषणा के कुछ ही क्षण बाद रूस ने पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू कर दिया है। कुबेला ने कहा, "पुतिन ने अब यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू किया है। शांतिपूर्ण यूक्रेनी शहरों पर हमले हो रहे हैं। यह आक्रामकता का युद्ध है। यूक्रेन अपना बचाव करेगा और जीतेगा। दुनिया पुतिन को रोक सकती है और उसे रोकना चाहिए। कार्रवाई करने का समय अब है।"
बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार की सुबह यूक्रेन के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन की घोषणा कर दी है| रूसी न्यूज एजेंसियों ने मंत्रालय की ओर से जारी बयान दिखाया, जिसमें कहा गया था कि 'यूक्रेन का मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर, एयर डिफेंस फैसिलिटी, मिलिट्री एयरफील्ड्स और सशष्त्र सेनाओं के एविएशन को सटीक हथियारों से निष्क्रिय किया जा रहा है|
बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि उनका देश पूर्वी यूक्रेन में एक सैन्य अभियान चलाएगा| पुतिन ने अन्य देशों को आगाह किया कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास ‘के ऐसे परिणाम होंगे, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे|
रूस के इस कदम पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन पर ‘बिना उकसावे वाले और अनुचित' हमले की निंदा की और संकल्प किया कि इसके लिए दुनिया ‘रूस की जवाबदेही तय करेगी|
वही पुतिन ने अमेरिका और उसके सहयोगियों पर यूक्रेन को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल करने से रोकने तथा मास्को को सुरक्षा गारंटी देने की रूस की मांग को नजरंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन द्वारा पेश किए जा रहे खतरों के जवाब में यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि रूस का लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है, बल्कि क्षेत्र को सैन्य प्रभाव से मुक्त बनाना एवं अपराध करने वालों को न्याय के कटघरे में खड़ा करना है।
पुतिन ने यूक्रेन की सेना से हथियार डालने का आह्वान किया
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में 'सैन्य अभियान' की घोषणा की, उन्होंने यूक्रेन की सेना से हथियार डालने का आह्वान किया| रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा,''''यूक्रेन में (विशेष मिलिट्री ऑपरेशन की) हमारी योजनाओं में यूक्रेन के क्षेत्र पर कब्जा करना शामिल नहीं है|
रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास ‘के ऐसे परिणाम होंगे, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे
पुतिन ने कहा,''जो कोई भी हमारे साथ हस्तक्षेप करने की कोशिश करता है या हमारे लोगों के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश करता है, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और आपको ऐसे परिणामों की ओर ले जाएगी जैसा आपने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किया है|
पुतिन अपने सैनिकों को यूक्रेन पर हमला करने से रोकें: UN'
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा,''दरअसल (रूस द्वारा) एक ऑपरेशन तैयार किया जा रहा है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने सैनिकों को यूक्रेन पर हमला करने से रोकें। शांति को एक मौका दें|
रूस ने यूक्रेन की संप्रभुता का उल्लंघन किया
UN में अमेरिकी प्रतिनिधि ने कहा,'''हम रूस की कार्रवाई का एकता के साथ जवाब देना जारी रखेंगे। हम यहां रूस को रुकने, अपनी सीमा पर लौटने, सैनिकों को वापस बैरक में भेजने के लिए कहने आए हैं। अपने राजनयिकों को वार्ता की मेज पर लाएं...रूस ने सचमुच यूक्रेन की संप्रभुता का उल्लंघन किया है|
स्थिति एक बड़े संकट में तब्दील होने के कगार पर है: भारत
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने कहा,''हम तत्काल डी-एस्केलेशन का आह्वान करते हैं, स्थिति एक बड़े संकट में तब्दील होने के कगार पर है। अगर इसे सावधानी से नहीं संभाला जाता तो यह सुरक्षा को कमजोर कर सकता है। सभी पक्षों की सुरक्षा को ध्यान में रखा जाना चाहिए|
हमारा लक्ष्य यूक्रेन को नरसंहार से मुक्त करना: रूस
UN में रूस के प्रतिनिधि ने कहा,''राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा घोषित विशेष अभियान यूक्रेन के लोगों की रक्षा के लिए हैं, जो वर्षों से पीड़ित हैं। हमारा लक्ष्य यूक्रेन को नरसंहार से मुक्त करना है| संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के अनुरूप निर्णय लिया गया है... हम (यूक्रेन में) स्थिति का विश्लेषण करेंगे|
मौतों और तबाही के लिए रूस अकेला जिम्मेदार है: बाइडन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा,''इस हमले से होने वाली मौतों और तबाही के लिए रूस अकेला जिम्मेदार है। अमेरिका और उसके सहयोगी एकजुट और निर्णायक तरीके से जवाब देंगे। दुनिया इसके लिए रूस को जवाबदेह ठहराएगी|
हम अपने NATO सहयोगियों के साथ समन्वय करेंगे
बाइडन ने कहा,'''मैं आज शाम व्हाइट हाउस से स्थिति की निगरानी करूंगा और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से नियमित अपडेट प्राप्त करूंगा। कल, मैं सुबह अपने G7 समकक्षों से मिलूंगा... हम अपने NATO सहयोगियों के साथ समन्वय करेंगे|
छात्रों सहित 182 भारतीय नागरिकों के साथ कीव से दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंड हुई यूआईए की स्पेशल फ्लाइट
रूस-यूक्रेन टकराव के बीच यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस (यूआईए) की एक स्पेशल फ्लाइट छात्रों सहित 182 भारतीय नागरिकों के साथ आज सुबह 7:45 बजे कीव से दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंड हुई |भारत में यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक अधिकारी ने कहा,182 भारतीय नागरिकों के साथ आज सुबह 7:45 बजे कीव से दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंड हुई|
यूक्रेन में हालात बिगड़ते जा रहे हैं
यूक्रेन से वापस भारत आने पर MBBS के एक छात्र ने बताया यूक्रेन में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यूक्रेन के बॉर्डर इलाकों में हालात ज़्यादा ख़राब है। भारतीय छात्र अब ज़्यादा संख्या में आ रहे हैं। रेस्क्यू फ्लाइटों की संख्या भी बढ़ रही है|