मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रूस -यूक्रेन विवाद पर एक्शन में US: रूस पर राष्ट्रपति बाइडेन ने लगाए 2 कड़े आर्थिक प्रतिबंध, बोले- रूस को शब्दों से नहीं बल्कि...

वाशिंगटन: Russia -Ukraine Crisis: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आगाज लगभग हो चुका है| Russia -Ukraine Crisis के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्र को संबोधित किया| अमेरिकी राष्ट्रपति जो…

रूस -यूक्रेन विवाद पर एक्शन में US: रूस पर राष्ट्रपति बाइडेन ने लगाए 2 कड़े आर्थिक प्रतिबंध, बोले- रूस को शब्दों से नहीं बल्कि...
रूस -यूक्रेन विवाद पर एक्शन में US: रूस पर राष्ट्रपति बाइडेन ने लगाए 2 कड़े आर्थिक प्रतिबंध, बोले- रूस को शब्दों से नहीं बल्कि... | फ़ोटो: TVL News

वाशिंगटन:  Russia -Ukraine Crisis:   रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आगाज लगभग हो चुका है| Russia -Ukraine Crisis के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन  ने राष्ट्र को संबोधित किया| अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा,''रूस पर पिछले उपायों से अधिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे। प्रतिबंध में रूस को पश्चिमी वित्तपोषण से अलग किया जाएगा। रूस के कुलीन वर्ग पर भी प्रतिबंध लगाए जाएंगे|



अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा,'यह (रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के अलग-अलग क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देते हैं)अंतरराष्ट्रीय क़ानून का एक प्रमुख उल्लंघन है। हम रूस को उसके शब्दों से नहीं बल्कि उसके कार्यों से आंकेंगे। मुझे उम्मीद है कि कूटनीति अभी उपलब्ध है|



अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा,''हम दो बड़े वित्तीय संस्थानों VEB और रूस के सैन्य बैंक पर प्रतिबंध लागू कर रहे हैं। रूस के संप्रभु ऋण पर प्रतिबंध लगा रहे हैं| 



हम 2014 से ज्यादा कड़े प्रतिबंध लगाएंगे| रूस पर दो कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए हैं| अमेरिका ने रूस के दो बड़े वित्तीय संस्थानों पर प्रतिबंध लगाया है| अमेरिका अब रूस के साथ आगे से व्यापार नहीं करेगा| अमेरिका के राष्ट्रपति ने घोषणा की कि अमेरिका रूसी बैंकों और कुलीन वर्गों के खिलाफ कड़े वित्तीय प्रतिबंध लगाने के आदेश दे रहा है|



अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस के खिलाफ यूक्रेन को सैन्य मदद देंगे| रूस ने यूक्रेन के चारों तरफ अपने सैनिकों को तैनात करके रखा है| रूस की हर चुनौती का मिलकर जवाब देंगे| रूस की धमकी के खिलाफ हम एकजुट हैं| अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा क‍ि हालांकि अभी भी हमारी कोशिश है कि कोई हल निकले| रूस की हर चुनौती को हम स्वीकार करते हैं| जो बाइडेन ने आगे कहा कि रूस से जंग का इरादा नहीं है| हम रूस के साथ लगातार बात कर रहे हैं|




बता दें कि रूस, यूक्रेन पर हमले की लगभग पूरी तैयारी कर ली है| रूस ने बेलगोरोद की तरफ 100 से अधिक सैन्य ट्रकों को रवाना किया है| वहीं बताया जा रहा है कि रूसी हमले में यूक्रेन के कई सैनिक की मौत हो गई है जबकि 6 जवान घायल हो गए हैं| 



वहीं अमेरिका ने कहा है कि यूक्रेन को हमारा का पूरा सपोर्ट है| अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि हम यूक्रेन को हरसंभव मदद करेंगे| अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि यूक्रेन का समर्थन करते रहेंगे| लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि यूक्रेन की मदद के लिए नाटो एकजुट है|अमेरिका ने कहा है कि संकट टालने की हरसंभव कोशिश करेंगे|



यूरोपीय संघ (ईयू) के 27 सदस्य देशों ने रूसी अधिकारियों की यूक्रेन में कार्रवाई को लेकर उन पर शुरुआती पाबंदियां लगाने पर सहमति व्यक्त की है| फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां-य्वेस लि द्रिनांस ने यह जानकारी दी|ईयू के विदेश मामलों के प्रमुख जोसेप बोरेल ने कहा कि प्रतिबंधों को मंगलवार को मंजूरी दी गई|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।