काबुल: अफगानिस्तान में रविवार शाम एक आईईडी विस्फोट में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के कमांडर उमर खालिद खुरासानी के मारे जाने की खबर है।
पाकिस्तान की सीमा से लगे अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में एक आईईडी विस्फोट में टीटीपी के संस्थापक व शीर्ष कमांडर उमर खालिद खुरासानी और तीन अन्य प्रमुख आतंकवादी मारे गए|
एक अफगान अधिकारी ने बताया कि पक्तिका प्रांत के बरमल जिले के शार्की गांव में टीटीपी कमांडर उमर खालिद खोरासानी उर्फ अब्दुल वली मोहमंद और अन्य शीर्ष कमांडरों को ले जा रहे एक वाहन को निशाना बनाया गया। तभी उनका वाहन बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया। वाहन में सवार सभी लोगों की धमाके में मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि वाहन में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने विस्फोट के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। हालांकि, टीटीपी ने अपने शीर्ष कमांडरों के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है। बता दें कि, एक अन्य शीर्ष टीटीपी नेता अब्दुल रशीद, जो बाजौर कबायली जिले का था, भी कुनार प्रांत में एक बारूदी सुरंग विस्फोट में मारे गया था।
आपको बता दें कि पूर्व पत्रकार और कवि उमर खालिद खुरासानी ने पाकिस्तान के कराची के कई मदरसों से पढ़ाई की थी। अमेरिकी सरकार ने इस खूंखार आतंकी के सिर पर 30 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा था।
आपको बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से टीटीपी देश के कई इलाकों में सक्रिय था। वह यहां कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।