America China Taiwan Dispute: चीन की धमकी के बावजूद अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी ताइवान पहुंच चुकी हैं। मंगलवार शाम नैंसी पेलोसी को लेकर अमेरिका का मिलिट्री जेट राजधानी ताइपेई में लैंड हुआ। इसके बाद से ही चीन बौखलाया हुआ है| पेलोसी के ताइवान दौरे पर चीन ने सजा देने का संकल्प लिया| चीन ने कहा,''यह चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के बारे में एक मुद्दा है|
अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी के ताइवान दौरे पर चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा,''उनकी (अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी) ताइवान क्षेत्र की यात्रा लोकतांत्रिक मामलों के बारे में नहीं है। यह चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के बारे में एक मुद्दा है|
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि,' नैन्सी पेलोसी के ताइवान दौरे पर बीजिंग को ठेस पहुंचाने वालों को दंडित किया जाएगा। "यह एक पूर्ण तमाशा है। संयुक्त राज्य अमेरिका तथाकथित 'लोकतंत्र' की आड़ में चीन की संप्रभुता का उल्लंघन कर रहा है ..." | वांग यी ने कहा,'' अमेरिका का यह रुख आग से खेलने जैसा है और यह बहुत ही खतरनाक है। जो आग से खेलेंगे, वो खुद जलेंगे।
वही,'चीन के उप विदेश मंत्री झी फेंग ने अमेरिकी राजदूत निकोलस बर्न्स को समन किया है। फेंग ने कहा कि पेलोसी के ताइवान दौरे के गंभीर नतीजे होंगे।
अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी की यात्रा पर प्रतिशोध में, उग्र चीन सैन्य अभ्यास के लिए तैयार है जो खतरनाक रूप से द्वीप के तटों के करीब है|रिपोर्ट के मुताबिक,चीनी PLA ने ताइवान के चारों तरफ 6 ‘नो एंट्री जोन’ घोषित किए हैं। यानी अब इन 6 रास्तों से कोई पैसेंजर प्लेन या शिप ताइवान नहीं पहुंच सकते हैं। चीन ने ताइवान के चारों ओर अपने J-20 फाइटर जेट और युद्धपोतों की तैनाती कर दी है। चीन ने ताइवान को नेचुरल सैंड के देने पर रोक लगा दी है।
पेलेसी के ताइवान पहुंचने पर चीन ने ताइवान के पूर्व में समुद्र में मिसाइलों का परीक्षण भी किया। चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा है कि असली हथियारों और गोला-बारूद से ये अभ्यास इस पूरे हफ्ते तक किया जाएगा। PLA ईस्टर्न थिएटर कमांड के प्रवक्ता सीनियर कर्नल शी यी ने कहा कि सैन्य अभ्यास के दौरान लॉन्ग रेज लाइव फायर शूटिंग की जाएगी। साथ ही मिसाइल का भी टेस्ट होगा।