मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ II का 96 वर्ष की आयु में निधन

लंदन: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का 96 वर्ष की आयु में स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में निधन हुआ। यूनाइटेड किंगडम के बकिंघम पैलेस के मुताबिक,''आज दोपहर बाल्मोरल में रानी एलिज़ाबेथ का शांतिपूर्वक निधन ह…

ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ II का 96 वर्ष की आयु में निधन
ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ II का 96 वर्ष की आयु में निधन | फ़ोटो: TVL News

लंदन: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का 96 वर्ष की आयु में स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में निधन हुआ।  यूनाइटेड किंगडम के बकिंघम पैलेस के मुताबिक,''आज दोपहर बाल्मोरल में रानी एलिज़ाबेथ का शांतिपूर्वक निधन हो गया| महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर राजा चार्ल्स ने कहा,''"यह मेरे और मेरे परिवार के सभी सदस्यों के लिए सबसे बड़े दुख का क्षण है।" इससे पहले गुरुवार को, बकिंघम पैलेस ने कहा कि डॉक्टर महामहिम के स्वास्थ्य के लिए चिंतित थे और सिफारिश की कि वह चिकित्सकीय देखरेख में रहे।



शाही परिवार ने गुरुवार को ट्वीट किया, "रानी की आज दोपहर बाल्मोरल में शांति से मृत्यु हो गई। द किंग एंड द क्वीन कंसोर्ट आज शाम बाल्मोरल में रहेंगे और कल लंदन लौटेंगे, ”



ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन की घोषणा के बाद बकिंघम पैलेस के बाहर सैकड़ों लोग जमा हो गए। उनका सबसे बड़ा बेटा, चार्ल्स, तुरंत ब्रिटेन के नए राजा बन गए हैं। 



एक बयान में, राजा ने कहा कि उनकी "प्यारी मां" का निधन उनके और शाही परिवार के सभी सदस्यों के लिए "सबसे बड़े दुख का क्षण" है।"हम एक पोषित संप्रभु और एक बहुत प्यारी माँ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं,"|मुझे पता है कि उनका नुकसान पूरे देश, लोकों और राष्ट्रमंडल और दुनिया भर के अनगिनत लोगों द्वारा गहराई से महसूस किया जाएगा।



ब्रिटेन ने जून 2022 में भव्य आयोजनों के साथ राष्ट्र की सेवा के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में महारानी की प्लेटिनम जयंती मनाई थी| साल 2015 में, महारानी एलिजाबेथ अपनी परदादी महारानी विक्टोरिया को पीछे छोड़ते हुए सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली ब्रिटिश महारानी बनीं थी| इस साल, वह दुनिया की दूसरी सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी बनीं|




 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महारानी एलिजाबेथ के निधन पर शोक व्यक्त किया है| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर ब्रिटेन के लोगों और शाही परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।



प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,''महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा... उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया। उनके निधन से आहत हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं|



PM ने कहा,'2015 और 2018 में यूके की अपनी यात्राओं के दौरान मेरी महारानी एलिजाबेथ-2 के साथ यादगार मुलाकातें हुईं। मैं उनकी गर्मजोशी और दयालुता को नहीं भूलूंगा। एक बैठक के दौरान उन्होंने मुझे वह रूमाल दिखाया जो महात्मा गांधी ने उन्हें उनकी शादी में उपहार में दिया था। मैं इसको हमेशा रखूंगा|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।