मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

एलन मस्क बने 'Twitter' के मालिक, 44 अरब डॉलर में खरीदा

वाशिंगटन: टेस्ला CEO एलन मस्क ट्विटर के नए मालिक बन गए हैं। मस्क ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदने के लिए 44 बिलियन डॉलर, यानी 3,368 अरब रुपए की डील की हैं। ट्विटर ने एलोन मस्क को माइक्रो ब्ल…

एलन मस्क बने 'Twitter' के मालिक, 44 अरब डॉलर में खरीदा
एलन मस्क बने 'Twitter' के मालिक, 44 अरब डॉलर में खरीदा | फ़ोटो: TVL News

वाशिंगटन: टेस्ला CEO एलन मस्क ट्विटर के नए मालिक बन गए हैं। मस्क ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदने के लिए 44 बिलियन डॉलर, यानी 3,368 अरब रुपए की डील की हैं। ट्विटर ने एलोन मस्क को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को 44 अरब डॉलर में बेचने की पुष्टि की। ट्विटर के इंडिपेंडेंट बोर्ड के चेयरमैन ब्रेट टेलर ने भारतीय समय के मुताबिक रात 12 बजकर 24 मिनट पर एक प्रेस रिलीज में मस्क के साथ हुई डील के बारे में जानकारी दी।



मस्क को ट्विटर के हर शेयर के लिए 54.20 डॉलर (4,148 रुपए) चुकाने होंगे। उनके पास पहले से ही ट्विटर में 9% की हिस्सेदारी मौजूद है। वे ट्विटर के सबसे बड़े शेयर होल्डर हैं। ताजा डील के बाद उनके पास कंपनी की 100% हिस्सेदारी होगी और ट्विटर उनकी प्राइवेट कंपनी बन जाएगी।



मस्‍क ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे उम्‍मीद है कि मेरे बुरे से बुरे आलोचक भी ट्विटर पर रहें क्‍योंकि फ्री स्‍पीच का यही मतलब है।' एक अन्य ट्वीट में मस्‍क ने कहा कि 'फ्री स्‍पीच किसी भी डिमॉक्रेसी का आधार है, और ट्विटर डिजिटल टाउन स्‍क्‍वायर है जहां मानवता के भविष्‍य से जुड़े मसलों पर चर्चा होती है। मैं ट्विटर को और बेहतर बनाना चाहता हूं। इसके लिए नए फीचर्स लाएंगे, भरोसा बढ़ाने को एग्‍लोरिद्म को ओपन सोर्स करेंगे, स्‍पैम बॉट्स को हराएंगे और सभी इंसानों को ऑथेंटिकेट करेंगे।' मस्‍क के इरादे ट्विटर को और ओपन बनाने के हैं। यूजर जेनुइन है या नहीं, एक बार यह वेरिफाई करने के बाद ट्विटर अब काफी कुछ कहने की इजाजत दे सकता है।




ट्विटर को पहले से बेहतर बनाना चाहता हूं: मस्क

एलन मस्क ने सौदे की घोषणा करते हुए एक बयान में कहा, "बोलने की आजादी एक कामकाजी लोकतंत्र का आधार है, और ट्विटर डिजिटल टाउन स्क्वायर है जहां मानवता के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण मामलों पर बहस होती है। मैं नई सुविधाओं के साथ उत्पाद को बढ़ाकर, विश्वास बढ़ाने के लिए एल्गोरिदम को खुला स्रोत बनाकर, स्पैम बॉट्स को हराकर और सभी मनुष्यों को प्रमाणित करके ट्विटर को पहले से बेहतर बनाना चाहता हूं।" उन्होंने कहा, "ट्विटर में जबरदस्त क्षमता है। मैं कंपनी और उपयोगकर्ताओं के समुदाय के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।"




ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने एक बयान में कहा, "ट्विटर का एक उद्देश्य और प्रासंगिकता है जो पूरी दुनिया को प्रभावित करती है। मुझे अपनी टीमों पर बहुत ज्यादा गर्व है और उनके काम से प्रेरित हूं, जिनके लिए इससे अधिक कुछ और महत्वपूर्ण नहीं है।"









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।