मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

विदेशी फंडिंग का मामला: पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी की संभावना

इस्लामाबाद: विदेशी फंडिंग मामले (foreign funding case) में पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान कभी भी गिरफ्तार सकते हैं| पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष और पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान को…

विदेशी फंडिंग का मामला: पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी की संभावना
विदेशी फंडिंग का मामला: पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी की संभावना | फ़ोटो: TVL News

इस्लामाबाद: विदेशी फंडिंग मामले (foreign funding case) में पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान कभी भी गिरफ्तार सकते हैं| पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष और पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान को विदेशी फंडिंग मामले में गिरफ्तार किए जाने की संभावना है| 



पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक,  पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को विदेशी फंडिंग मामले में गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।



गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने संबंधित अधिकारियों को इमरान खान के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया। सूत्रों ने कहा कि सरकार ने पीटीआई प्रमुख को गिरफ्तार करने या उन्हें नजरबंद करने के विकल्पों पर विचार करना शुरू कर दिया है।



बता दें कि, विदेशी फंडिंग मामले में Federal Investigation Agency (एफआईए) पहले ही सीनेटर सैफुल्ला नियाजी, तारिक शफी और हामिद जमाद को गिरफ्तार कर चुकी है। विदेशी फंडिंग मामले की पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) में नामांकित व्यक्ति और 'अन्य' भी शामिल थे।



इससे पहले आज ही, राणा सनाउल्लाह ने मामले में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सीनेटर सैफुल्ला नियाज़ी और नेता हामिद जमान को हिरासत में लेने की पुष्टि की थी। आज इस्लामाबाद में मंत्री ने कहा कि पीटीआई के सीनेटर सैफुल्लाह नियाज़ी और हामिद जमान - जो इंसाफ ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं - को 'सुरक्षात्मक हिरासत' में ले लिया गया है।



हिरासत' में लेने का कारण बताते हुए राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पीटीआई नेता पार्टी के प्रतिबंधित फंडिंग मामले में संघीय जांच प्राधिकरण (एफआईए) के समक्ष पेश नहीं हो रहे थे। मंत्री ने कहा, "यदि आवश्यक हुआ, तो हम कानूनी कार्रवाई करेंगे और उन्हें गिरफ्तार करेंगे।"



असद उमर, फवाद चौधरी, मुराद सईद और अन्य सहित पीटीआई के केंद्रीय नेताओं ने आरोप लगाया कि सैफुल्ला को सीनेट परिसर से 'उठाया' गया था।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।