Russia-Ukraine War Day 41:रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 41वां दिन है। बुचा शहर में रूसी नरसंहार के बाद जगह-जगह बिखरी 400 से ज्यादा लाशों ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। इसी बीच जेलेंस्की ने पश्चिमी नेताओं से अपनी नाराजगी जाहिर की। साथ ही रूस के खिलाफ कार्रवाई में देरी के लिए कड़े शब्दों में उनकी आलोचना की। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संयक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) को संबोधित करते हुए कहा है कि यूक्रेन में युद्ध अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और वैश्विक शांति के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। इस युद्ध से कई लोगों की अकारण जान गई है और शहरी इलाकों में भीषण विध्वंस हुआ है।
यूएनएससी में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा मैं बुका में मारे गए नागरिकों की भयावह तस्वीरों को कभी नहीं भूलूंगा। मैंने तुरंत प्रभावी जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए एक स्वतंत्र जांच की मांग की|
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यूएनएससी में कहा कि मैं बूचा में मारे गए नागरिकों की भयावह तस्वीरें कभी नहीं भूल पाऊंगा। मैं जवाबदेही तय करने के लिए तत्काल स्वतंत्र जांच का आह्वान करता हूं। उन्होंने कहा कि दुष्कर्ण और यौन हिंसा के बारे में जान कर स्तब्ध हूं।
गुटेरेस ने आगे कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्कथा को इस समय भारी नुकसान हो रहा है। खास तौर पर विकासशील देशों में स्थिति अधिक गंभीर है। हम सभी देशों से अनुरोध करते हैं कि अपने बाजार खुले रखें, गैरकानूनी व गैरजरूरी निर्यात प्रतिबंधों का विरोध करें और भुखमरी व सूखे की कगार पर खड़े देशों के लिए भंडार उपलब्ध रखें।
कीव के बूचा में सामूहिक नरसंहार की तस्वीरें सामने आने के बाद रूसी सैनिकों पर युद्ध अपराध के आरोप लग रहे हैं। यहां 400 से ज्यादा लाशें मिली हैं और अब तक शव बरामद किए जा रहे हैं। सोमवार को मोतिझिन शहर में मेयर और उनके परिवार के भी शव बरामद हुए। मेयर, उनके पति और बेटे के साथ कुल पांच शव यहां मिले। सभी के हाथ पीछे बंधे हुए थे। वहीं, मायकोलाइव के मेयर ऑलेक्जेडर सेनकेविच के मुताबिक, सोमवार को शहर पर रूसी हमले में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 46 लोग घायल है।