मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

नॉर्वे का कौशल और भारत की संभावनाएँ 'प्राकृतिक तौर' पर एक-दूसरे की पूरक: नॉर्वे के प्रधानमंत्री के साथ बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

कोपेनहेगन(डेनमार्क): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत नॉर्डिक-शिखर सम्मेलन के दौरान कोपेनहेगन में नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनस गहर स्टोर के साथ बैठक की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोपेनहेगन में नॉर…

नॉर्वे का कौशल और भारत की संभावनाएँ 'प्राकृतिक तौर' पर एक-दूसरे की पूरक: नॉर्वे के प्रधानमंत्री के साथ बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
नॉर्वे का कौशल और भारत की संभावनाएँ 'प्राकृतिक तौर' पर एक-दूसरे की पूरक: नॉर्वे के प्रधानमंत्री के साथ बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी | फ़ोटो: TVL News

कोपेनहेगन(डेनमार्क): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत नॉर्डिक-शिखर सम्मेलन के दौरान कोपेनहेगन में नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनस गहर स्टोर के साथ बैठक की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोपेनहेगन में नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने और विकास सहयोग को बढ़ावा देने के लिए बैठक की। अक्टूबर, 2021 में प्रधानमंत्री स्टोर द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद से दोनों राजनेताओं के बीच यह पहली बैठक थी।



दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों के तहत जारी गतिविधियों की समीक्षा की और सहयोग के भावी क्षेत्रों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने इस बात को रेखांकित किया कि नॉर्वे का कौशल और भारत की संभावनाएँ प्राकृतिक तौर पर एक-दूसरे की पूरक हैं। 



दोनों नेताओं ने जल से जुड़ी अर्थव्यवस्था, नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, सौर और पवन परियोजनाओं, हरित पोत परिवहन, मत्स्य पालन, जल प्रबंधन, वर्षा जल संचयन, अंतरिक्ष सहयोग, दीर्घकालिक अवसंरचना निवेश, स्वास्थ्य और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मज़बूत करने की क्षमता पर चर्चा की।



क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी चर्चा हुई। सुरक्षा परिषद् के सदस्य देशों के रूप में, भारत और नॉर्वे संयुक्त राष्ट्र में पारस्परिक हित के वैश्विक मुद्दों पर एक-दूसरे को सहयोग देते रहे हैं।          







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।