मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जापान में आया 7.3 तीव्रता का भूकंप: 20 लाख घरों में बिजली गुल, सुनामी की एडवाइजरी जारी

टोक्यो: जापान में बुधवार रात 7.3 तीव्रता वाला एक जोरदार भूकंप आया। आज रात लगभग 8.06 बजे पूर्वी जापान में 7.3 तीव्रता का भूकंप आया है। इसका असर राजधानी टोक्यो समेत कई शहरों में देखा गया। भूकंप के झटके…

जापान में आया 7.3 तीव्रता का भूकंप: 20 लाख घरों में बिजली गुल, सुनामी की एडवाइजरी जारी
जापान में आया 7.3 तीव्रता का भूकंप: 20 लाख घरों में बिजली गुल, सुनामी की एडवाइजरी जारी | फ़ोटो: TVL News

टोक्यो:  जापान में बुधवार रात 7.3 तीव्रता वाला एक जोरदार भूकंप आया। आज रात लगभग 8.06 बजे पूर्वी जापान में 7.3 तीव्रता का भूकंप आया है। इसका असर राजधानी टोक्यो समेत कई शहरों में देखा गया। भूकंप के झटके से जापान में  20 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है। 



नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार आज रात लगभग 8:06 बजे जापान के टोक्यो से 297 किमी उत्तर पूर्व में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। टोक्यो इलेक्ट्रिक पॉवर कंपनी के हवाले से एएफपी न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि इसके बाद करीब 20 लाख घरों की बिजली गुल हो गई।



जापान सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट पर पैनी नजर रखी जा रही है। 11 साल पहले आए भूकंप में इसे काफी नुकसान पहुंचा था। तब भूकंप की तीव्रता 9.0 थी। जापान में अकसर भूकंप आते हैं, क्योंकि यह रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में आता है। यहां मकान और बड़ी इमारतें का डिजाइन इस तरह से तैयार किया जाता है ताकि वो भूकंप के बड़े झटके सह सकें। 2011 में आए भूकंप और सुनामी में करीब 19 हजार लोग मारे गए थे। फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट को भी काफी नुकसान पहुंचा था।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।