लंदन/इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लंदन में पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ ने कहा,आज का दिन पाकिस्तान के लिए बहुत अच्छा दिन है| इमरान खान ने पाकिस्तान को बिल्कुल बर्बाद कर किया और जनता को भूखे मारा तथा कंगाल कर दिया है| दरअसल,'पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट की एक बड़ी बेंच ने एक सर्वसम्मत फैसले में डिप्टी स्पीकर के फैसले को असंवैधानिक घोषित कर दिया। कोर्ट ने नेशनल असेंबली के विघटन सहित फैसले और उसके बाद उठाए गए कदमों को खारिज कर दिया|
पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय का कहना है कि प्रधानमंत्री संविधान से बंधे थे, इसलिए वह राष्ट्रपति को विधानसभाओं को भंग करने की सलाह नहीं दे सकते थे। शनिवार (9 अप्रैल) सुबह 10 बजे अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराई जाए| पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री और संघीय मंत्री, राज्य मंत्री, सलाहकार आदि 3 अप्रैल को अपने-अपने कार्यालयों में बहाल हो गए हैं|
लंदन में पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति पर पूर्व PM नवाज शरीफ ने कहा,''मैं पाकिस्तानी कौम को मुबारकबाद देना चाहूंगा। पाकिस्तानी कौम को ऐसे शख्स से निजात मिली है जिसने पाकिस्तान को बिल्कुल बर्बाद कर किया और जनता को भूखे मारा तथा कंगाल कर दिया है। आज का दिन पाकिस्तान के लिए बहुत अच्छा दिन है|
उधर, पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने कहा कि संसदीय समिति की बैठक कल ,8 अप्रैल 2022 होगी को और प्रधानमंत्री इमरान खान कल रात राष्ट्र को संबोधित करेंगे|