मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

मस्टैंग के कोवांग में मिला 'लापता' नेपाल का विमान: लामचे नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था विमान, बर्फबारी के कारण रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशन

काठमांडू: लापता तारा एयर का विमान मस्टैंग के कोवांग में मिला है। 4 भारतीयों सहित 22 यात्रियों को ले कर तारा एयर का विमान मनापति हिमाल के भूस्खलन के चलते लामचे नदी के पास क्रैश हो गया था| खराब मौसम के…

मस्टैंग के कोवांग में मिला 'लापता' नेपाल का विमान: लामचे नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था विमान, बर्फबारी के कारण रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशन
मस्टैंग के कोवांग में मिला 'लापता' नेपाल का विमान: लामचे नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था विमान, बर्फबारी के कारण रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशन | फ़ोटो: TVL News

काठमांडू: लापता तारा एयर का विमान मस्टैंग के कोवांग में मिला है।  4 भारतीयों सहित 22 यात्रियों को ले कर तारा एयर का विमान मनापति हिमाल के भूस्खलन के चलते लामचे नदी के पास क्रैश हो गया था| खराब मौसम के बीच नेपाल की सेना का एक हेलिकॉप्टर उस स्थान पर पहुंच गया है जहां एक स्थानीय एयरलाइन का एक छोटा विमान संभवत: हादसे का शिकार हो गया है।



नेपाल में एक निजी एयरलाइन द्वारा संचालित एक छोटा यात्री विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चार भारतीयों सहित 22 लोग सवार थे|फिलहाल,तेज बर्फबारी के कारण खोज और बचाव अभियान आज के लिए  बंद कर दिया गया है| खोज और बचाव के लिए तैनात सभी हेलीकॉप्टरों को वापस बेस पर बुलाया गया है|



तारा एयर के 9 NAET डबल इंजन विमान में 22 यात्री सवार थे, जो पोखरा से जोमसोम के लिए सुबह 9:55 बजे उड़ान भरा था, उसका संपर्क टूट गया था। इसके बाद खबर आई कि, नेपाल के पहाड़ों में 22 लोगों के साथ हवाई जहाज लापता हो गई|  



एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही कंट्रोल टावर से विमान का संपर्क टूट गया था। दुर्घटनाग्रस्त विमान बाद में मस्टैंग के कोवांग में मिला|



सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने बताया कि,''स्थानीय लोगों द्वारा नेपाल सेना को दी गई जानकारी के मुताबिक तारा एयर का विमान मनापति हिमाल के भूस्खलन के चलते लामचे नदी के मुहाने पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। 



 टीआईए महाप्रबंधक प्रेमनाथ ठाकुर ने बताया कि,''संभावित हवाई दुर्घटना स्थल पर हुई बर्फबारी के कारण खोज और बचाव अभियान आज के लिए  बंद कर दिया गया है। खोज और बचाव के लिए तैनात सभी हेलीकॉप्टरों को वापस बेस पर बुला लिया गया|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।