मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

नार्वे के मध्य ओस्लो में 'Gay Club' सहित तीन जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग: 'गे क्लब' में घुसकर फायरिंग, दो की मौत, कई गंभीर रूप से घायल; 'आतंकी हमला' मान रही पुलिस

ओस्लो: नार्वे के मध्य ओस्लो में हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत और कई घायल हुए हैं| नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में एक Gay Bar सहित तीन जगहों पर आसपास ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है| बंदूकधारी हमलावर ने एक नाइ…

नार्वे के मध्य ओस्लो में 'Gay Club' सहित तीन जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग: 'गे क्लब' में घुसकर फायरिंग, दो की मौत, कई गंभीर रूप से घायल; 'आतंकी हमला' मान रही पुलिस
नार्वे के मध्य ओस्लो में 'Gay Club' सहित तीन जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग: 'गे क्लब' में घुसकर फायरिंग, दो की मौत, कई गंभीर रूप से घायल; 'आतंकी हमला' मान रही पुलिस | फ़ोटो: TVL News

ओस्लो: नार्वे के मध्य ओस्लो में हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत और कई घायल हुए हैं| नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में एक Gay Bar सहित तीन जगहों पर आसपास ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है| बंदूकधारी हमलावर ने एक नाइटक्लब (लंदन पब गे क्लब) में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया है|फिलहाल पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है|



नॉर्वे की पुलिस ने कहा कि मध्य ओस्लो में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए| मध्य ओस्लो में एक नाइट क्लब में गोलीबारी के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है।



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना नॉर्वे की राजधानी के केंद्र में लंदन पब गे क्लब के पास हुई| पुलिस ने कहा, "गोलीबारी के बाद दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। कई गंभीर रूप से घायल हैं।"पुलिस का कहना है कि वे ओस्लो बार में हुई गोलीबारी को 'आतंकवादी हमला' मान रहे हैं


पुलिस ने एक बयान में कहा, "पुलिस एक आतंकवादी कृत्य के रूप में घटनाओं की जांच कर रही है।" मध्य ओस्लो में एक समलैंगिक बार (Gay Bar) सहित तीन स्थानों पर स्थानीय समयानुसार (शुक्रवार को 2300 GMT) लगभग 1:00 बजे हुई गोलीबारी के बाद एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया था।



आज यानि शनिवार को ओस्लो में होनी वाली गौरव मार्च रद्द कर दी गई है| गौरव मार्च के आयोजक ने कहा,''शूटिंग के बाद शनिवार को ओस्लो का गौरव मार्च रद्द कर दिया गया है| मार्च के आयोजकों ने कहा," पुलिस की "स्पष्ट" सिफारिशों के बाद "ओस्लो प्राइड से जुड़े सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है"





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।