मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

पाकिस्तान में चीनी इंजीनियरों को ले जा रही बस को बम से उड़ाया, 9 चीनी नागरिक - 2 पाकिस्तानी सैनिकों सहित 13 लोगों की मौत

नई दिल्ली: उत्तरी पाकिस्तान के सुदूर इलाके में बुधवार को एक बस को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में कम से कम 9 चीनी नागरिकों और 2 पाकिस्तानी सैनिकों सहित कम से कम 13 लोग मारे गए| मरने वालों की संख्या ब…

पाकिस्तान में चीनी इंजीनियरों को ले जा रही बस को बम से उड़ाया, 9 चीनी नागरिक - 2 पाकिस्तानी सैनिकों सहित 13 लोगों की मौत
पाकिस्तान में चीनी इंजीनियरों को ले जा रही बस को बम से उड़ाया, 9 चीनी नागरिक - 2 पाकिस्तानी सैनिकों सहित 13 लोगों की मौत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: उत्तरी पाकिस्तान के सुदूर इलाके में बुधवार को एक बस को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में कम से कम 9 चीनी नागरिकों और 2 पाकिस्तानी सैनिकों सहित कम से कम 13 लोग मारे गए| मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है| बस में 30 से अधिक चीनी इंजीनियर थे जिसमें से अभी तक 9 चीनी नागरिकों की मौत हो गई| 



रॉयटर्स के मुताबिक,''उत्तरी पाकिस्तान के सुदूर इलाके में विस्फोट के बाद बस के खड्ड में गिरने से में 9 चीनी नागरिकों और 2 पाकिस्तानी सैनिकों सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई|  एक चीनी नागिरक और एक जवान गायब हैं|




बताया जा रहा है,''बस 30 से अधिक चीनी इंजीनियरों को ऊपरी कोहिस्तान में दसू बांध (Dasu hydropower project site) की साइट पर ले जा रही थी| इस दौरान बस को निशाना बनाकर जबरदस्त धमाका किया गया| धमाका इतना जबरदस्त था कि बस एक खड्ड में गिर गई और भारी नुकसान हुआ|



हजारा क्षेत्र के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि ऊपरी कोहिस्तान (Upper Kohistan) में चीनी इंजीनियरों को लेकर जा रही बस में जोरदार धमाका हुआ है| उन्होंने कहा कि बस 30 से अधिक चीनी इंजीनियरों को ऊपरी कोहिस्तान में दसू बांध (Dasu dam) की साइट पर ले जा रही थी| इंजीनियरों के साथ अर्धसैनिक बल का सुरक्षाकर्मी भी मारा गया है| पाकिस्तान में पहले भी इस तरह के धमाके होते रहे हैं| ये इलाका खैबर पख्तूनख्वा में स्थित है, जहां पर पाकिस्तान तालिबान के आतंकी सक्रिय हैं|




दसू जलविद्युत परियोजना (Dasu hydroelectric project) चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) का हिस्सा है, जो बीजिंग (Beijing) की बेल्ट एंड रोड पहल (Belt and Road Initiative) के तहत 65 अरब डॉलर की निवेश योजना है| इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य पश्चिमी चीन को दक्षिणी पाकिस्तान में ग्वादर समुद्री बंदरगाह (Gwadar sea port) से जोड़ना है|चीनी इंजीनियर पाकिस्तानी कंस्ट्रक्शन मजदूरों के साथ उस क्षेत्र में कई वर्षों से दसू जलविद्युत परियोजना और कई अन्य योजनाओं पर काम कर रहे हैं|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।