मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

PAK में 'आयातित सरकार' स्वीकार नहीं करूंगा: राष्ट्र के नाम संबोधन में इमरान खान का रविवार शाम को सड़क पर विरोध का आह्वान

प्रधानमंत्री इमरान खान ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अविश्वास प्रस्ताव के ठीक एक दिन पहले देश के नाम अपना संबोधन दिया| पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने कहा कि उन्हें उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज…

PAK में 'आयातित सरकार' स्वीकार नहीं करूंगा: राष्ट्र के नाम संबोधन में इमरान खान का रविवार शाम को सड़क पर विरोध का आह्वान
PAK में 'आयातित सरकार' स्वीकार नहीं करूंगा: राष्ट्र के नाम संबोधन में इमरान खान का रविवार शाम को सड़क पर विरोध का आह्वान | फ़ोटो: TVL News

प्रधानमंत्री इमरान खान ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अविश्वास प्रस्ताव के ठीक एक दिन पहले देश के नाम अपना संबोधन दिया| पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने कहा कि उन्हें उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने के डिप्टी स्पीकर के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खेद है|  राष्ट्र के नाम संबोधन में इमरान खान ने कहा कि,''मैं न्यायपालिका का सम्मान करता हूं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट को फैसला सुनाने से पहले धमकी भरे पत्र पर गौर करना चाहिए था| इमरान खान ने दोहराया आरोप कि अमेरिकी राजनयिक ने पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन की धमकी दी|



इमरान खान ने कहा कि,''मैं चाहता था कि सुप्रीम कोर्ट कम से कम इसे देखता कि बाहर से एक मुल्क पूरी साजिश करके एक सरकार को गिराता है। ये इतना गंभीर आरोप था कि मैं चाहता था कि इसकी जांच हो। मुझे थोड़ी से मायूसी हुई क्योंकि ये इतना बड़ा मुद्दा है और इसमें सुप्रीम कोर्ट में कोई बात नहीं हुई| दूसरा मुझे इस बात का अफसोस हुआ कि खुले आम हॉर्स ट्रेडिंग हो रही है। राजनेताओं के जमीर खरीदे जा रहे हैं, उन्हें होटल में भेड़-बकरियों की तरह बंद किया जा रहा है और उनकी कीमतें लगाई जा रही हैं|




पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नेशनल असेंबली को भंग करने के विवादित फैसले को उच्चतम न्यायालय द्वारा निरस्त किये जाने को लेकर शुक्रवार को निराशा व्यक्त की और कहा कि वह देश में किसी भी ‘‘आयातित सरकार’’ को स्वीकार नहीं करेंगे। इमरान खान ने कहा कि वह आयातित सरकार को स्वीकार नहीं करेंगे| साथ ही रविवार शाम को सड़क पर विरोध का आह्वान किया|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।