इस्लामाबाद में इमरान खान के आजादी मार्च के दौरान 'हिंसा': PTI के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, मेट्रो स्टेशन में लगाई गई आग; इस्लामाबाद में उतरी सेना
इस्लामाबाद: इस्लामाबाद के मेट्रो स्टेशन में आगजनी और झड़प के बाद पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद में कानून-व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर पाकिस्तानी सेना के जवानों की तैनाती का आदेश दिया है। इमरान खान…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
इस्लामाबाद में इमरान खान के आजादी मार्च के दौरान 'हिंसा': PTI के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, मेट्रो स्टेशन में लगाई गई आग; इस्लामाबाद में उतरी सेना | फ़ोटो: TVL News
इस्लामाबाद: इस्लामाबाद के मेट्रो स्टेशन में आगजनी और झड़प के बाद पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद में कानून-व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर पाकिस्तानी सेना के जवानों की तैनाती का आदेश दिया है। इमरान खान की इस्लामाबाद रैली को रोकने के दौरान पुलिस व पीटीआई कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। झड़प के बाद मेट्रो स्टेशन में आग लगा दी गई। इसके बाद शहबाज शरीफ सरकार ने इस्लामाबाद में सेना तैनात कर रेड जोन घोषित कर दिया।
PTI के कई प्रमुख व पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान ने इस्लामाबाद में विरोध मार्च किया जिसके बाद बुधवार 25 मई को PTI के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई, झड़प में उन्हें गिरफ्तार किया गया। झड़प के बाद इस्लामाबाद के मेट्रो स्टेशन में आग लगाई गईी|
पाकिस्तान में जल्दी चुनाव को लेकर पूर्व पीएम इमरान खान के आह्वान पर उनकी पार्टी पीटीआई द्वारा निकाले गए इस्लामाबाद मार्च के दौरान हिंसा भड़क उठी। सुरक्षा बलों के साथ टकराव में छह की मौत होने और कई जवानों के घायल होने की खबर है। मेट्रो स्टेशन भी फूंक दिया गया।
गुरुवार को इमरान ने शहबाज सरकार को छह दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने इस दौरान चुनाव की घोषणा नहीं की तो पूरा देश इस्लामाबाद कूच करेगा।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 26 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।